logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Friability of soil
मृदा की चूर्णशीलता मृदाओं का भुरभुरापन। जिस नमी में मिट्टी भुरभुरी होती है वही नमी जुताई के लिए भी उपयुक्त होती है।

Friable
चूर्णशील, सुचूर्ण्य 1. मृदा का वह गुण जो नमी को कर्षण योग्य अवस्था में भुरभुरा प्रदर्शित करे। 2. सुगमतापूर्वक भुरभुरा होने वाला।

Frost point
तुषार बिंदु वह तापमान जिस पर वायुमंडलीय आर्द्रता के ऊर्ध्वपतन द्वारा पाला जमता है।

Fulvic acid
फल्विक अम्ल मृदा के तनु क्षारीय निष्कर्ष के अम्लीकरण के फलस्वरूप अवशिष्ट जौविक पदार्थों के मिश्रण का घोल।

Fungi
कवक वर्ग वे पौधे जिनमें पर्णहरिम का अभाव होता है और जो वक्र कोशिकीय तंतुओं से बने होते हैं।

Fungus
कवक वह थैलोफाइटा जिसमें संश्लेषी वर्णकों का अभाव होता है। इसके पौधे का कलेवर सरल तंतुओं से बना होता है।

Furrow
खूड़, कूंड भूमि की जुताई के समय मृदा उपस्कर द्वारा निर्मित उथली नाली।

Furrow crown
खूड़ शीर्ष उपस्कर द्वारा पलटी गई मृदा से निर्मित मेड़।

Furrow face
खूड पार्श्व उपस्कर द्वारा पलटी गई मृदा से बने खूड़ का ऊर्ध्वाधर भाग।

Furrow slice
खूड खंड उपस्कर द्वारा काट कर एक तरफ किए गए मृदा के बड़े-बड़े खंड/टुकड़े।


logo