कर्मचारियों या मज़दूरों को नियमित वेतन या मज़दूरी के अतिरिक्त मिलने वाले लाभ। इसके अन्तर्गत सवेतन अवकाश, बीमारी की छुट्टी, पेंशन, जीवन बीमा, आवास, बोनस आदि की सुविधाएं आती हैं।
Full-time job
पूर्णकालिक काम
ऐसा कार्य जिसके संपादन में किसी व्यक्ति के दैनिक कार्यकाल का अधिकांश भाग लगता है और जिसे करने के बार सामान्यतः उसे जीविकोपार्जन हेतु दूसरा कार्य करना आवश्यक नहीं होता।
Functional group
प्रकार्यात्मक समूह
समाज-व्यवस्था में एक ही कार्य करने वाले व्यक्तियों का सामाजिक समूह।
Gang
दल, टोली, गिरोह
व्यक्तियों का वह प्राथमिक समूह जो किसी सामान्य उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सहज रूप से बन जाता है।
Gang boss
टोली सरदार, गेंग सरदार
सामान्य कार्य स्थिति के अन्तर्गत विशिष्ट कार्यों में लगे व्यक्तियों का मुखिया।
Gangster
अपराधी गिरोह-नेता
गिरोह का नेता जो अपराधी क्रियाओं में अग्रसर रहता है।
General ability
सामान्य योग्यता
किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक कार्य कर सकने की अर्जित या जन्मजात वास्तविक सामर्थ्य जो किसी भी कार्य या समस्या के समाधान में सर्वनिष्ठ कारक के रूप में क्रियाशील रहती है।
Generalization
सामान्यीकरण
(1) अनुकूलित परिस्थिति से मिलती-जुलती सभी परिस्थितियों में प्रायः एक जैसी अनुक्रियाएं करना।
(2) अनुकूलित उद्दीपन की भांति प्रयुक्त किए गए किसी उद्दीपन से थोड़ी बहुत समानता रखने वाले अन्य उद्दीपनों के प्रति प्रतिक्रियाएं करने की प्रवृत्ति।
(3) कुछ विशिष्ट दृष्टांतों के आधार पर बनाए गए विचारों और निर्णयों को उसी वर्ग या जाति के समूचे समूह पर लागू करने की मानसिक प्रक्रिया।
General strike
आम हड़ताल
किसी भौगोलिक या राजनीतिक क्षेत्र के समस्त उद्योगों तथा कार्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों एवं सदस्यों द्वारा संघटित तथा सामूहिक रूप से सामान्य सेवा न करना।
'g' factor
‘सा’ कारक
1. ऐसे सभी परीक्षणों में, जिनका कारक विश्लेषण किया जा रहा हो, पाया जाने वाला कारक।
2. समस्त योग्यता परीक्षणों में सर्वनिष्ठ समझा जाने वाला कारक जो सामान्य योग्यता का द्योतक होता है।