सिर के बाहरी हिस्से से कर्णपट्ट तक जाने वाली नलिका।
Auditory hallucination
श्रवण विभ्रांति
मनोविदलता के रोगी को निंदा, धमकी या चापलूसी भरी आवाजें सुनाई पड़ना जब कि वास्तव में वे कही से भी नहीं आ रहीं होतीं। रोगी को उसकी अनुभूति श्रवण-उद्दीपनों के रूप में होती है।
Auditory localization
कर्णिक दिशानिर्धारण
एक कान या दोनों कानों की मदद से यह निश्चय करना कि कोई आवाज कहां से और कितनी दूरी से आ रही है।
Auditory space
श्रवण दिक् प्रत्यक्ष
वह इष्टतम दूरी जहां से किसी पदार्थ का सुनकर पता चल जाय; वह भौतिक अंतर जिससे केवल सुनकर ही किसी पदार्थ का स्थान निर्धारण कर लिया जाय।
Auditory span
श्रवण-विस्तृति
एक बार सुनने के फौरन बाद ही शब्दों, अक्षरों, वाक्यों, या अंकों को दोहरा सकने की अधिकतम संख्या।
Auditory threshold
श्रवण-देहली
किसी तारत्व स्तर पर 50 प्रतिशत प्रयत्नों में सुनाई पड़ सकने वाली श्रवण के उद्दीपन की शक्ति।
Aura
1.पूर्वाभास 2.प्रभामण्डल
1. अपस्मार जैसे किसी तंत्रिकीय विक्षोभ का दौरा पड़ने से पहले प्रकट होने वाली विभ्रांतियाँ व्यक्तिनिष्ठ संवेदी घटनाएँ आदि। चेतन मन की कोई ऐसी घटना जिसके कारण व्यक्ति उस घटना को उत्पन्न करने वाले विचारों से जकड़ा हो। 2. व्यक्ति के शरीर में से निकलने वाले ऐेसे तत्व जो अत्यधिक संवेदनशील लोगों को दिखाई पड़ें।
Aural harmonies
कर्णज संनाद
कान के अंदर पैदा होने वाली ध्वनियां; झनझनाहट।
Aussage test
क्षणसाक्ष्य परीक्षण
बहुत की कम समय या कुछ ही क्षणों के लिए देखी गई वस्तु का अधिकतम यथाध्य विवरण दे सकने की योग्यता का परीक्षण।
Authoritarian personality
सत्तावादी व्यक्तित्व
व्यक्तित्व लक्षण समूह जो बाल्यावस्था में उत्पन्न होता है, एवं व्यक्ति को प्रवृत्तिपरक पूर्वाग्रह युक्त करता है।