logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Item, delayed review
विलंबित समीक्षा एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री में एक एकांश जिसमें वितरित अभ्यास का अवसर प्रदान किया जाता है। यह अन्य एकांशों से केवल प्रस्तुति में भिन्न होता है।

Item, dovetailing
अंतर्ग्रथन एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री का एक एकांश जिसमें विभिन्न उद्दीपन परस्पर गुंथे हुए होते हैं परंतु विद्यार्थी को प्रत्येक उद्दीपन का पृथक प्रत्युत्तर देना होता है।

Item, fading
मंदन एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री में एकांशों की श्रेणी में एक ऐसा एकांश जिसमें विषय सूचना की मात्रा निरंतर कम होती जाती है। इसके द्वारा शिक्षार्थी से विषय के पुनरावलोकन की अपेक्षा की जाती है। यह स्किनर की "लोप प्रविधि" के समान है।
">

Item, generalising
सामान्यीकरण एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री का एक एकांश जो विशिष्ट समस्याओं की सामान्य विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए उनके बारे में कथन प्रस्तुत करता है।

Item, interlocking
अंतः पाशन एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री का एक एकांश जो नई सूचना को प्रस्तुत करते समय शिक्षार्थी से पूर्व स्थापित कौशलों के पुनरावलोकन की अपेक्षा करता है।

Item, lead-in
अंतर्वाही एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री का एक एकांश जो शिक्षार्थी को समस्या के प्रति अभिविन्यास करते हुए उसे नई सूचना ग्रहण करने के लिए तैयार करता है। इसमें शिक्षार्थी से किन्हीं पुराने कौशलों के अभ्यास की अथवा किसी नई सूचना की अपेक्षा नहीं की जाती।

Item, restated review
पुनःकथित समीक्षा एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री का एक एकांश जिसमें किसी समस्या के पुनःकथन के समय पहले से सीखे कौशलों के अभ्यास की अपेक्षा की जाती है।

Item, rote review
सदृश्य समीक्षा एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री का एक एकांश जिसमें पूर्व प्रस्तुत समस्या के समरूप समस्या प्रस्तुत की जाती है।

Item, tab
टैब एकांश
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री को प्रस्तुत करने का एक ढंग जिसमें उनके प्रत्युत्तर शिक्षार्थी अधिगम यंत्र में एक घुडी या फीते को खींचकर दर्शाता है, लिखकर अथवा किसी विकल्प को चुनकर नहीं।

Item Characteristic curve theory (ICC theory)
एकांश विशेषता वक्र सिद्धांत
एक परीक्षण के व्यष्टि एकांशों के गुणों की जांच का सिद्धांत। उसका उपयोग समग्र परीक्षण की वांछित विशेषताओं को जानने के लिए किया जाता है। यह प्रायः विशिष्ट परिस्थिति में एकांशों के निष्पादन पर आधारित होता है।


logo