logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

direct reading technique
अव्यवहित पठन प्रविधि, प्रत्यक्ष पठन पद्धति
आरंभ से ही पठन के माध्यम से विदेशी भाषा सीखने की एक विधि जिसमें आवश्यकता पड़ने पर व्याकरण आदि के निर्देश भी दिए जाते हैं।

disciplinarian
अनुशास्ता
अ- कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति जो नियमों का दृढ़तापूर्वक पालन करवाता हो। आ- शिक्षाविद् अथवा शिक्षाशास्त्री जो पूर्णज्ञान को भिन्न क्षेत्रों और विषयों में विभाजित करके शिक्षा देने में विश्वास करता है।

disciplinary education
अनुशासन प्रधान शिक्षा
1. ऐसी शिक्षा जिसका उद्देश्य किसी आदर्श के लिए इच्छाओं, आकांक्षाओं, आवेगों और अभिरुचियों का दमन करना हो। 2. किसी कार्य को चुनकर उसे पूर्ण करने का निरंतर, सक्रिय और स्वयं निर्देशित प्रयत्न करना।

discipline
1. अनुशासन, 2. शास्त्र, विद्या, विद्याशाखा
1. क- आदर्श के लिए इच्छाओं, आकांक्षाओं, आवेगों और अभिरुचियों का दमन करना। ख- किसी कार्य को चुनकर उसे पूर्ण करने का निरंतर, संक्रिय और स्वयं निर्देशित प्रयत्न। ग- दण्ड या पुरस्कार का सहारा लेकर, छात्रों के व्यवहार पर आप्तवादी नियंत्रण। 2. ज्ञान की एक शाखा।

discontinuous part time class
यथावकाश अंशकालिक कक्षा
सम्पूर्ण वर्ष या विद्यालय सत्र में दिन में या संध्या में होने वाली कक्षाएं जिसमें व्यवसायों में लगे बाल कार्मिक अपने अवकाशानुसार व्यवसाय या व्यापार से संबंधित शिक्षा प्राप्त करते हैं ताकि वे भविष्य में इस शिक्षा से लाभान्वित होकर उस व्यवसाय को ऊंचे स्तर पर कर सकने की योग्यता प्राप्त कर सकें।

discrete category
विविक्त संवर्ग
एक श्रेणी या वर्ग जिसमें विवेचित चर के निरूपित मूल्यों का वर्गीकरण इस प्रकार हो कि उसमें और समीपस्थ वर्गों के बीच अंतराल हो। उदाहरणार्थ :- विवाहित, अविवाहित, विधुर आदि।

discrete data
विविक्त दत्त सामग्री, विवेचित दत्त सामग्री
विवेचित चर के निरूपित मूल्य जहां चर के निरूपणों में मूल्यों के बीच वास्तविक विछिन्नता हो जैसे कक्षा में छात्रों की संख्या।

discrete series
विविक्त श्रेणी, विविक्त माला
ऐसा क्रम जिसमें आवृत्तियाँ केवल कुछ निश्चित विछिन्न मूल्यों पर होती हैं।

discrimination learning
विभेदात्मक अधिगम
एक प्रकार का प्रत्यक्ष-अधिगम जिसमें व्यक्ति ऐसे भिन्न उद्दीपनों की अनुक्रियाओं में भेद करना सीखता है जो काफी समान प्रतीत होते हैं, उदाहरण के लिए उसे इन शब्दों के उच्चारण में भेद का पता होना चाहिए- जैसे ' कि ' और ' की ' में ध्वनि भेद।

discussion
चर्चा, परिचर्चा, विचार-विमर्श
किसी विषय, प्रश्न, समस्या पर कुछ व्यक्तियों के बीच मौखिक रूप से विचारों का आदान प्रदान।


logo