आदान-प्रदान
सामान्यतः एक स्तर के सभी पत्र पारस्परिक सहयोग और सद्भावना के लिए अपने प्रकाशित अंकों की प्रतियां एक-दूसरे के पास आदान-प्रदान के रूप में भेजते हैं। इस आदान-प्रदान उद्देश्य सम-सामयिक पत्रों की गतिविधियों से अपने को अवगत रखना भी होता है।
exchange copy
आदान-प्रदान प्रति
देखिए 'exchange'
exclusive
अनन्य समाचार
वह समाचार या लेख जो केवल पत्र या पत्रिका में प्रकाशित हुआ हो या जो केवल एक पत्र या पत्रिका में प्रकाशनार्थ भेजा गया हो।
extended type
चौड़ा टाइप
वह मुद्राक्षर जो मानक टाइप से चौड़ाई में बड़ा होता है।
extra
अतिरिक्त संस्करण, एक्स्ट्रा
किसी समाचार पत्र के नियमित संस्करण के अतिरिक्त निकाला गया कोई संस्करण। कभी-कभी जब कोई महत्वपूर्ण समाचार सामान्य संस्करण के छप जाने के बाद प्राप्त होता है तब उसे पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रथम पृष्ठ में थोड़ा बहुत परिवर्तन करके समाचार पत्र की कुछ अतिरिक्त प्रतियां विशेष रूप से मुद्रित की जाती है किन्तु ऐसा कभी-कभी ही होता है।
face
टाइप मुख
(1) किसी मुद्राक्षर, प्लेट या ब्लॉक का वह ऊपरी भाग जो मुद्रण के समय स्याही के सम्पर्क में आता है।
(2) मुद्राक्षर का कोई विशेष रूप या आकार या वर्ग जैसे कलकतिया, बम्बइया या श्री। (अंग्रेजी में चेल्टेनहम, बोडोनी या इटैलिक)।
fake
मनगढ़त
झूठा और निराधार समाचार।
family
मुद्राक्षर-परिवार
जो मुद्राक्षर एक ही नमूने, शैली या आकार के होते हैं वे एक ही परिवार के मुद्राक्षर माने जाते हैं।
fat
स्थूल शीर्ष
जब किसी शीर्षक की पंक्ति इतनी बड़ी होती है अर्थात् उसमें इतने अधिक अक्षर होते हैं कि वह किसी निर्धारित स्थान या सीमा में नहीं समा सकती तब उसे स्थूल शीर्ष कहते हैं।