एक युक्ति जिसके द्वारा गुरूत्व की सहायता से ठोस ईंधन को लगातार भरा जाता है तथा कुछ मामलों में आगे चलती हुए निरंत चेन पर ईंधन भट्टी में भेजा जाता है तथा राख को निक्षेपित किया जाता है।
Automatic weld
स्वतः बेल्ड
स्वनियंत्रित वेल्डन प्रक्रिया द्वारा निर्मित वेल्ड।
Automatic welding
स्वनियंत्रित वेल्डन
स्वत: नियंत्रित तार प्रभरण एवं आर्क अंतराल द्वारा संपन्न वेल्डन प्रक्रम
Automation
स्वचालन
1. स्वतः निदेशी औद्योगिक उत्पादन तकनीक जिसमें न्यूनतम मानव प्रयास अपेक्षित हो।
2. ऐसी आधुनिक प्रणाली जिसमें कार्य का संचालन एवं निष्पादन आंशिक या पूर्ण रूप से मशीनों द्वारा किया जाता है।
3. यांत्रिक इलैक्ट्रानिकी और कम्प्यूटर आधारित तंत्रों के प्रयोग संबंधी तकनीक जो उत्पादनों का प्रचालन और नियंत्रण करता है।
Automobile
आटोमोबील / आटोमोबाइल
इंजन द्वारा सड़क पर चलने वाले वाहन।
Automotive transmission
स्वचाल यान संचरण
मोटर गाड़ियों में इंजन से उसके चालक पहियों तक शक्ति पारेषण के लिये प्रयुक्त युक्ति - निकाय।
Autonomous group
स्वायत्त समूह
वह समूह जिसको कार्य संचालन में पूर्ण अधिकार होता है तथा सभी निर्णय आदि लेने में पूर्ण रूप से स्वतंत्र होता है।
Auxillary mass damper
सहायक संहति अवमंदक / सहायक द्रव्यमान अवमंदक
अतिरिक्त द्रव्यमान जो अवमंदक तन्त्र के कम्पन कम करने के लिये लगाया जाता है।
Availability
प्राप्यता / उपलब्धता
1. किसी उत्पाद अथवा सेवा के यथा आवश्यक उपयोग के लिये सुलभ होने की सम्भाव्यता।
2. किसी प्रक्रम से उपयोगी कार्य की अधिकतम उपलब्ध मात्रा जिसमें तंत्र अपने परिवेश के साथ ऊष्मागतिक संतुलन में आ जाता है।
Average outgoing quality limit (AOQL)
औसत बहिर्गामी गुणता सीमा
बहिर्गामी उत्पाद प्रचय में दोषपूर्ण नगों का औसत प्रतिशत जिससे उत्पादन की गुणता का स्तर निर्धारित किया जाता है।