1950 में स्थापित एक संघ जिसके सदस्य सभी देशों के विश्वविद्यालय होते हैं और उसका उद्देश्य विद्वानों के बीच वैचारिक आदान-प्रदान, विश्वविद्यालयों में पारस्परिक सहयोग और यूनेस्को तथा अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो की परियोजना में योगदान करना है।
International Bureau of Education
शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो
जिनेवा में सन् 1925 में स्थापित एक संस्था जो वर्ष 1969 से युनेस्को का प्रमुख प्रलेखन अनुभाग है। यह विभिन्न देशों की शिक्षा नीति, सुधार, नवाचारी प्रक्रियाओं तथा अन्य प्रकार के शिक्षा संबंधी आंकड़ों का संग्रह और प्रकाशन करता है।
International Council for Educational media (ICEM)
अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक संचार माध्यम परिषद
शैक्षिक चलचित्रों तथा अन्य दृश्य-श्रव्य सामग्रियों का निर्माण एवं प्रसार करनेवाली राष्ट्रीय संस्थाओं का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन।
International Institute of Educational planning (IIEP)
अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक योजना संस्थान
यूनेस्को का एक केंद्र जिसके प्रमुख कार्य हैं - शैक्षिक योजना में प्रशिक्षण, अध्ययन, अनुसंधान एवं प्रकाशन।
Interpersonal topical inventory
अंतर्वैयक्तिक प्रासंगिक तालिका
अध्यापक में मूर्तत्व अथवा अमूर्तता के स्तर को मापने के लिए तैयार की गई एक तालिका। इसका आधार अध्यापक द्वारा विषय के प्रस्तुतीकरण में इन दोनों तत्वों का सापेक्षिक प्रयोग है।
Inter-school visiting
अंतर्विद्यालयी वीक्षण
एक ऐसा कार्यक्रम जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एक दूसरे के विद्यालय में अध्यापन विधि एवं अन्य क्रियाकलाप को देखने के लिए आया जाया करते हैं।
Interval scale
अंतराल मापनी
किन्हीं दो एकांशों या संदर्भ बिंदुओं के अंतर के मापन के लिए प्रयुक्त होने वाली मापनी जिसमें इकाइयाँ आनुक्रमिक तुल्य होती हैं और शून्य बिंदु सापेक्ष एवं यादृच्छिक होता है। निरपेक्ष शून्य बिंदुवाली मापनी अनुपात मापनी कही जाती है। शिक्षा तथा मनोविज्ञान के अधिसंख्य चरों (जैसे बुद्धि उपलब्धि आदि) का मापन उसी अंतराल मापनी द्वारा संभव होता है।
Intervening variable theories problem solving
समस्या समाधान के मध्यवर्ती चर सिद्धांत
माल्टज़मैन का समस्या समाधान सिद्धांत जिसमें समस्या समाधान को आदत तथा आदत समूह जैसी सरल प्रक्रियाओं से संबद्ध किया जाता है। एक बाह्य उद्दीपन किसी आदत समूह से संबंधित हो सकता है। आदत समूह मध्यस्थ तंत्रों द्वारा सहसंबंधित होते हैं। पूर्वानुमानी लक्ष्य अनुक्रिया इस सिद्धांत का मुख्य लक्षण है। एक विशेष अनुक्रिया से संबंधित लक्ष्य पूर्वानुमान उसी अनुक्रिया को उत्तेजित करने में समर्थ होता है।
Inventory test
तालिका परीक्षण
किसी विषय में छात्र के उपलब्धि स्तरों अथवा योग्याताओं को सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया एक विस्तृत परीक्षण। इसका प्रयोग प्रायः शिक्षण से पहले छात्र की विषय में प्रवीणता की पूर्व जांच के लिए किया जाना है।
Ipsative scores
स्वमानक प्राप्तांक
व्यक्ति के निष्पादन को अपने ही माध्य के संदर्भ में व्यक्त करने वाले प्राप्तांक अथवा किसी भी परीक्षण में किसी व्यक्ति के निर्धारित स्तर को मानक मानकर उसके प्राप्तांकों का विश्लेषण।