logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Cobble sheating alloy
कॉबल आच्छदन मिश्रातु एक भंगुर सीसा मिश्रातु जिसमें 1--3% वंग और शेष सीसा होता है इसका उपयोग केबल, पर्णी, कंडेन्सर संघनित्र और फ्यूजों में होता है।

Coffin axle process
कॉफिन धुरा प्रक्रम देखिए-- Coffin process

Coffin process
कॉफिन प्रक्रम इस्पात के बने हिस्सों जैसे धुरी आदि में कणों की सूक्ष्मता और चर्मलता को बढ़ाने की विधि। इसमें पहले वस्तु को ऊपरी क्रांतिक बिंदु से अधिक ताप तक गरम किया जाता है फिर तेल में निचले क्रांतिक बिंदु तक शमन किया जाता है और अंत में हवा में ठंडा किया जाता है। इसे कॉफिन धुरा प्रक्रम भी कहते है।

Cogging
कॉगन इस्पात सिल्लियों पर की जाने वाली प्रथम बेल्लन क्रिया जिसका उद्देश्य स्थूल संचन संरचना को भंग कर शलाकाओं को आगामी बेल्लन के लिए ब्लूमों में बदलना है।

Cogging mill
कॉगन मिल देखिए-- Blooming mill

Coherency
संबद्धता अवक्षेप और मूल प्रावस्था अथात मेट्रिक्स के जालक की सततता जो पारस्परिक प्रतिबल के कारण बनी रहती है और प्रावस्था-सीमा द्वारा पृथक नहीं होती।

Coherent precepitate
संबद्ध अवक्षेप वह अवक्षेप जिसकी मेट्रिक्स के साथ संबद्धता होती है। यह अतिसंतृप्त ठोस विलयन से प्राप्त होता है किन्तु विलायक की जालक बनाए रखता है यद्यपि यह जालक विकृत हो सकता है। ऐसे अवक्षेप की कोई प्रावस्था-सीमा नहीं होती है।

Cornage bronze
मुद्रा कांसा आघातवर्ध्य ताम्र मिश्रातु जिसमें 95% तांबा, 1% जस्ता और 4% वंग होता है। इसका उपयोग सिक्कों के निर्माण में होता है।

Coin silver
मुद्रा रजत संक्षारणरोधी रजत--ताम्र मिश्रातु जिसमें 10% तांबा होता है। अमेरिका में इसका उपयोग सिक्कों के निर्माण में किया जाता है।

Coke
कोक एक कठोर, सूक्ष्म कोशिकीय, कार्बनमय, अवाष्पशील संहति है। इस कोकिंग कोयले को वायु की अनुपस्थिति में गर्म करके तथा वाष्पशील द्रव्य को निष्कासित कर बनाया जाता है। यदि कार्बनन 500°--600° सें0 पर हो तो प्राप्त कोक अल्पताप कोक अथवा मधुछत्ता कोक कहलाता है और यदि ये प्रक्रम 1000° सें0 ताप के निकट हो तो प्राप्त कोक उच्चताप कोक अथवा धातुकर्मीय कोक कहलाता है। देखिए-- Carbonisation भी


logo