शैक्षिक संस्थान द्वारा दिया गया औपचारिक प्रलेख जो निर्धारित पाठ्यचर्या का अध्ययन सफलतापूर्वक समाप्त करने पर प्रमाण स्वरूप दिया जाता है।
directed discussion
निदेशित परिचर्चा
निर्धारित कार्य सूची के अनुसार किसी विषय पर सामूहिक चर्चा जो नियामक द्वारा नियंत्रित की जाती है।
directed study
निदेशित अध्ययन
वह अध्ययन प्रणाली जिसमें छात्रों के अधिगम प्रयत्नों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्दिष्ट किया जाता हो। इसमें अध्यापक का पर्यवेक्षण और समयानुसार सहायता भी आवश्यक होती है। अध्यापक विशेष अध्ययन सामग्री जैसे अभ्यास पुस्तक का प्रयोग भी करते है। नियमित अंतराल पर छात्र द्वारा किए गए नियत कार्य का मूल्यांकन भी किया जाता है।
directed teaching
निदेशित अध्यापन
कुशल और अनुभवी अध्यापक या पर्यवेक्षक के निर्देशन और पर्यवेक्षण में किया गया अध्यापन।
directed thinking
निदेशित चिंतन
किसी व्यक्ति के सुझावों पर आधारित चिंतन जो किसी निश्चित लक्ष्य के लिए विशेष पद्धति पर आधारित हो।
direct grant school
प्रत्यक्ष अनुदान विद्यालय
राज्य से सीधे अनुदान प्राप्त करने वाला विद्यालय।
directional orientation
दिशा-अभिविन्यास
पढ़ते समय पाठक का नेत्रों को बायें से दायें घुमाने में समन्वय।
directive counselling
निदेशात्मक परामर्श, निदेशात्मक उपबोधन।
दे. counsellor centered counselling
direct method
प्रत्यक्ष प्रणाली
अ- विदेशी भाषाओं को सिखाने की एक पद्धति जिसमें अपनी मातृभाषा का प्रयोग न करके उसी भाषा के माध्यम से प्रत्यक्ष उदाहरणों द्वारा अर्थ आदि स्पष्ट किया जाता है और इस बात का पूरा प्रयत्न किया जाता है कि विदेशी भाषा सीखने वाला विद्यार्थी उसी भाषा पर निर्भर होकर सोचे और विचार करे।
आ- किसी विषय के ज्ञान का प्रत्यक्ष संप्रेषण।
direct oral method
प्रत्यक्ष मौखिक प्रणाली
विदेशी भाषा शिक्षण की एक पद्धति जिसमें मातृभाषा का प्रयोग नहीं किया जाता है और मौखिक शिक्षण को प्राथमिकता दी जाती है।