सूक्ष्मकणी अभ्रक
2:1 प्रकार की जालक संरचनावाली सिलीकेट मृत्तिका जिसकी चतुष्फलकीय परत का अधिकांश सिलिकन ऐल्युमिनियम तथा अंतः स्तरीय पोटासियम द्वारा विस्थापित होकर परतों को परस्पर बाँधे रखता है।
Fine texture
बारीक गठन, सूक्ष्म गठन
1. ऐसी मृदा जिसमें गाद और मटियार जैसे मिट्टी के बारीक अंश अधिक पाए जाते हैं। इसके अंदर्गत बलुई मिट्टी, गादी मटियार किस्म की मृत्तिकाओं का समावेश होता है।
2. मृदा का वह बारीक गठन जिसमें गाद और मृत्तिका अधिक मात्रा में होती है।
Fixation (nutrient)
यौगिकीकरण, स्थिरीकरण
मृदा के अंतर्गत होने वाली वह प्रक्रिया जिसमें पादपों के विकास के लिए आवश्यक कुछ विलेय अथवा विनिमय योग्य रासायनिक तत्व कम विलेय अथवा अविनिमय योग्य रासायनिक तत्वों में परिवर्तित हो जाते हैं यथा फास्फेट स्थिरीकरण।
Fixation nitrogen
नाइट्रोजन स्थिरीकरण
सहजीवी एवं असहजीवी सूक्ष्मजीवों (जीवाणुओं) द्वारा मृदा में वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण।
Fixation of phosphorous
फॉस्फोरस यौगिकीकरण
विलयनशील फॉस्फोरस पोषक का मृदा में कम विलयनशील और अप्राप्य पोषक के रूप में परिवर्तन।
Fixed phosphorus
स्थिर अभिक्रिया फॉस्फोरस
1. मृदा की प्रतिक्रिया के कारण कम विलयशील रूप में फॉस्फोरस का परिवर्तन।
2. अनुप्रयुक्त फॉस्फोरस- पहली फसल के दौरान पादपों के उपयोग से बचे हुए शेष फॉस्फोरस।
Fixed potassium
स्थिर पोटाशियम
मृदा में पाया जाने वाला पोटाशियम जो न तो जल में घुल सकता है और न ही उसका तत्काल विनिमय किया जा सकता है।
Flagstone
पटियाश्म, पटिया पत्थर
सामान्यतया शैल, स्लेट, चूना पत्थर और बलुआ पत्थरयुक्त 15-38 से. मी. लंबा अपेक्षाकृत पतला शैल या खनिज खंड।
Flocculate
ऊर्ण, ऊर्ण पिंडन
सूक्ष्म मृदा कणों विशेषतः मृत्तिका का छोटे गुच्छों या ऊणों में पुंजन।
Flood plain
बाढ़ मैदान
किसी नदी का सीमावर्ती क्षेत्र जहाँ बार-बार बाढ़ आती रहती है।