logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Atmospheric line
वायुमण्डलीय रेखा
वायुमण्डलीय रेखा सूचक आरेख पर निर्देश रेखा है जिसे वायुमंडलीय दाब के सूचक पिस्टन या डायफ्राम पर कार्य करने से खींचा जाता है। यह ऊपर के भाप क्षेत्रफल को नीचे के निर्वात क्षेत्रफल से विभाजित करती है।

Atomistic enterpirse
प्रतिस्पर्धी अतिलगु उद्यम
वे उद्यम जिनमें छोटे - छोटे विक्रेताओं के बीच मुकाबला होता है।

Attribute
गुण
उत्पादन के वे लक्षण जिसके आधार पर वह स्वीकृत या अस्वीकृत किया जा सकता है।

Audio frequency
श्रव्य आवृत्ति
सामान्यतः सुनाई देने वाली ध्वनि तरंगों की कोई भी आवृत्ति।

Auger
ऑगर
छिद्र प्रवेधन के लिये एक औजार जिसमें लम्बा शैक तथा एक सिरे पर कर्तक धार तथा दूसरे सिरे पर हैम्डल के लिए आडा सिरा होता है।

Auger stem
ऑगर - दण्ड
एक भारी दण्ड जिसमें कूप का वेधन करने के लिए बरमा अनी लगा होता है।

Auto frettage
स्वतः संबद्ध
संयुक्त सिलिण्डर बनाने का एक प्रक्रम जिसमें ताप अथवा द्रवीय दाब की सहायता से एक सिलिण्डर को दूसरे सिलिण्डर के ऊपर इस प्रकार चढ़ाया जाता है कि सिलिण्डरों मे आंशिक पराभव हो र उनमें लाभप्रद अवशिष्ट प्रतिबल उत्पन्न हो।

Automatic centre punch
स्वतः केन्द्र- पंच
इस केन्द्र पंच के शीर्ष मे स्प्रिंग भारित घन लगा होता है। पंच के नुकीले सिरे को अपेक्षित स्थान पर रखकर तथा हैंडल को दबाकर स्प्रिंग को छोड़ देते हैं इससे घन के प्रघात से कार्य पर चिन्ह बन जाता है।

Automatic expansion
स्वतः प्रसरण
भाप - इंजन में अधिनियंत्रकों तथा भाप - प्रसरण की उनकी यंत्रावली द्वारा नियंत्रण।

Automatic lathe
स्वचल खराद
1. खराद जिसमें बिना आपरेटर के पुनरावर्ती कार्य होता है।
2. खराद मशीनें जिनमें सभी संक्रियायें स्वतः होती है।


logo