1. बुद्धि परीक्षण से असंबंधित अन्य मानसिक विशेषकों के परीक्षणों के लिए प्रयुक्त शब्द जिन्हे आमतौर पर स्वभाव और व्यक्तित्व कह दिया जाता है। 2. अभिवृत्ति मापनी का पर्याय।
Attitude universe
अभिवृत्ति समष्टि
अभिवृत्ति-जन्य या उसकी सूचक विविध अनुक्रियाओं का एक समूह। इन अनुक्रियाओं में गुण की दृष्टि से एकरूपता तो नहीं होती किंतु वे उस अभिवृत्ति के अनुरूप अवश्य होती हैं।
Attitudinal pathoses
अभिवृत्तिक विकृति
व्यक्तित्व के ऐसे विकार जिनका प्रमुख लक्षण अभिवृत्तियों का विकृत हो जाना है, अर्थात् जिस व्यक्ति या वस्तु के प्रति जिस तरह की अभिवृत्ति होनी चाहिए वैसी अभिवृत्ति का न होना।
Attitudinizing
अभिवृत्तिकीकरण
दूसरों को प्रभावित करने अथवा उन पर अपना रोब जमाने के लिए कुछ खास तरह की अभिवृत्तियाँ मुद्राएं अपनाना।
Attribution
गुणारोपण
इस प्रतिमान के अनुसार हम अपनी असफलता को किसी कारण पर आरोपित करते हैं।
Attributional style
गुणारोपणात्मक शैली
किसी व्यवहार के लिए विशेष प्रकार के कारणों को आरोपित करने की वैयक्तिक प्रवृत्ति।
Audibility
श्रव्यता
ध्वनि का वह गुण जिससे उसे अनुकूल दशाओं में सुना जा सके। श्रव्यता का गुण ध्वनि की बोधगम्यता या विभेद्यता के गुण से भिन्न होता है। इसमें केवल इस बात की अपेक्षा होती है कि वह सुनाई भर पड़ सके।
Audibility limit
श्रव्यता-सीमा
ध्वनि की वह उच्चतम या मंदतम कंपन-बारंबारता जिसे हम स्वरक या आवाज के रूप में सुन सकें या जिसकी हमें स्वरक-संवेदन के रूप में अनुभूति हो सके।
Audible range
श्रव्य-परास
1. श्रव्यता सीमा का पर्याय। 2. स्वरक सातत्य की निम्न और उच्च सीमाओं के बीच का फैलाव या उसका अंतर।
Audible type
श्रवण-प्ररूप
किसी चीज को देखने की अपेक्षा उसे सुनकर ज्यादा अच्छी तरह समझने की प्रवृत्ति वाले या श्रवण-प्रधान प्रतिमा सृष्टि करने वाले व्यक्ति।