अध्ययन अथवा प्रशिक्षण के किसी क्षेत्र में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए अल्पकालिक कार्यक्रम। इसमें प्रतिदिन कई घंटों तक व्याख्यानों, स्वाध्यायों तथा निदेशित व्यावहारिक (मौखिक) अभ्यास का आयोजन होता है।
Interaction matrix
अन्योन्यक्रिया मैट्रिक्स
फैशन, बल तथा समग्रता की अन्योन्याक्रिया के आधार पर भावी घटनाओं के संभावित प्रभाव का मूल्यांकन।
सामान्यतः शिक्षा से संबंधित किसी संप्रत्यय को समझने के लिए चरों की अन्योन्यक्रिया के लिए प्रयुक्त अभिव्यक्ति जो उसे मुख्यतः प्रभावित करते हैं। उदाहरणस्वरूप भावी घटनाओं के संभावित प्रभाव के मूल्यांकन के लिए जिन कारकों की अन्योन्यक्रिया को आधार बनाया जा सकता है वे हैं - प्रचलित व्यवहार (फैशन), बल एवं समग्रता।
अध्यापक स्व मूल्यांकन कार्यक्रम की एक प्रक्रिया जिसमें अध्यापक अपने निष्पादन के विश्लेषण में निजी समीक्षा के अतिरिक्त अपने से संबद्ध व्यक्तियों से भी सूचना प्राप्त करता है। इस प्रक्रिया में प्रश्नावलियों, सामग्री समीक्षा तथा परिचर्या तकनीचों के द्वारा अध्यापकों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष व्यवहार के विभिन्न पक्षों का ज्ञान प्राप्त किया जाता है।
Interactive skill (inter-personnel skills)
अन्योन्यक्रिया कौशल (अंतःवैयक्तिक कौशल)
व्यक्ति से व्यक्ति अथवा समूह के संबंधों में व्यक्तिगत प्रभाविता में निहित कौशलों के लिए प्रयुक्त एक पद। अन्य व्यक्तियों के व्यवहार के प्रति सकारण अथवा अकारण संवेदनशीलता इसका महत्वपूर्ण लक्षण है।
interdisciplinary approach
अंतः शास्रीय उपागम
अध्ययन की एक प्रणाली जिसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ या अनुसंधानकर्ता मिलजुलकर अपने-अपने दृष्टिकोण से समस्या की जांच करने और उसका समाधान करने का प्रयत्न करते हैं जैसे बालक की विकास प्रक्रिया में समय-समय पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का मनो वैज्ञानिकों, समाजशास्रियों और शिक्षाविदों द्वारा अध्ययन किया जाना।
inter disciplinary studies
अंतः शास्रीय अध्ययन
विश्वविद्यालय स्तर पर किए जाने वाले अध्ययन जिनमें अंतःशास्रीय उपागम का प्रयोग किया जाता हैं। दे. interdisciplinary approach
interest inventory/interest blank
अभिरूचि तालिका, अभिरूचि प्रपत्र
एक विशेष प्रकार की प्रश्नावली जिसमें व्यक्तियों की रूचि का पता लगाया जाता है। इससे प्राप्त परिणामों का उपयोग शैक्षिक अथवा व्यावसायिक कार्यक्रम एवं निदेशन के लिए किया जाता है।
Interference technique
व्यतिकरण प्रविधि, व्यतिकरण तकनीक
संकेत के प्रक्रमण में अवधान की भूमिका का अध्ययन करने में सहायक एक विधि। उसके अंतर्गत प्रयोग विषय को एक संकेत दिया जाता है जिसके प्रति वह विश्वसनीय अनुक्रिया करता है। इस संकेत के प्रक्रमण की अवधि के दौरान एक अन्य संकेत प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रविधि के द्वारा दूसरे संकेत के प्रति अनुक्रिया में विलंब अथवा मंदन को मापा जाता है।
Internal assessment
आंतरिक मूल्यांकन
छोत्रों का अपने ही अध्यापकों द्वारा शैक्षिक सत्र की अवधि में सतत मूल्यांकन। यह मूल्यांकन संख्यापरक, ग्रेडपरक अथवा वर्णनात्मक हो सकता है।
Internalised operation
आभ्यांतरीकृत संक्रिया
एक प्रकार की मानसिक प्रक्रिया जिसमें किसी समस्या के समाधान के लिए प्रयत्न-त्रुटि की पद्धति का प्रयोग प्रकट रूप से व्यवहार में न करके केवल मन ही मन में किया जाता है।