वर्तनी का अभ्यास कराने के लिए या वर्तनी-परीक्षा के लिए अध्यापक द्वारा अपेक्षित गति से बोले गए शब्दों, मुहावरों, वाक्यों या पैराग्राफों का छात्रों द्वारा लिखा जाना।
diction
कथन शैली
शब्दों का सही चयन, भाषा में विशुद्धता, विविधता और स्पष्टता का प्रयोग।
dictionary
कोश, शब्दकोश
अ- संदर्भ ग्रंथ जिसमें किसी भाषा के शब्द वर्णक्रम से अर्थ सहित दिए जाते हैं। किन्हीं किन्हीं कोशों में अर्थ के साथ वर्तनी, उच्चारण और व्युत्पत्ति भी दी जाती है।
आ- किसी व्यक्ति द्वारा या किसी विशेष विषय में प्रयोग किए जाने वाले शब्द का संग्रह जैसे शिक्षा का शब्दकोश।
didactic apparatus
प्रबोध उपकरण
मांटेसरी पद्धति में प्रयोग किया जाने वाला उपकरण।
didactic curriculum
प्रबोध पाठ्यचर्या
प्रशिक्षण योजना जिसमें नियम और सिद्धांत पर विशेष बल दिया जाता हो।
differential aptitude battery
विभेदक अभिक्षमता परीक्षणमाला
छात्रों की विभिन्न योग्यताओं के विभिन्न पक्षों को पृथक् रूप से मापने के लिए मानकीकृत परीक्षणों की श्रृंखला जिनसे उनकी विभिन्न अभिक्षमताओं का अनुमान लगाया जाता है।
differential mobility
विभेदक गतिशीलता
ऐसी गतिशीलता जिसकी प्रकृति तथा गति में विभिन्न कारकों से अन्तर पड़ता हो और व्यवधान होता हो।
differentiated assignment
विभेदित दत्तकार्य
कक्षा के छात्रों को उनकी योग्यताओं, आवश्यकताओं और रुचियों के अनुसार दिए जाने वाले भिन्न-भिन्न स्तर की कठिनाइयों के कार्य।
differentiation of content
पाठ्यवस्तु विभेदन
छात्रों के लिए उनकी अभिरुचियों आवश्यकताओं, कठिनाइयों तथा विभिन्नताओं के अनुरूप शिक्षण योजना बनाना जिससे सभी मन्द छात्र कक्षा में समान प्रगति करें।
digit symbol test
अंक प्रतीक परीक्षण
एक प्रकार का मानसिक परीक्षण जिसमें छात्र को दिए हुए अंकों को संबंधित प्रतीकों से जोड़ना पड़ता है। एक प्रतीक एक विशेष अंक से संबंधित होता है।