लघु अक्षर शैली
अंग्रेजी समाचार पत्रों की यह एक विशेष शैली है। जिन शब्दों का प्रथम अक्षर सामान्यतः दीर्घाक्षर होता है उसके लिए भी इस शैली में लघु अक्षर का ही प्रयोग किया जाता है। अर्थात्, दीर्घाक्षरों का कम से कम प्रयोग किया जाता है। जैसे, Prime Minister को prime minister लिखना।
D.P.R.
डीo पीo आरo
तार संबंधी शब्द जिसका अर्थ होता है डे प्रेस रेट (दिन की प्रेस दर)।
dress
सज्जा
समाचार पत्र के पृष्ठ को सुचारू रूप से सजाना। इसके लिए भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार के मुद्राक्षरों, शीर्षकों आदि का प्रयोग किया जाता है।
drop
ड्राप
(1) ड्राप-हेड का संक्षेप।
(2) किसी समाचार या सामग्री को छोड़ देने का निर्देश।
drop head
अनुमहाशीर्ष, ड्राप हेड
वह शीर्षक, जिसकी प्रत्येक पंक्ति दाहिने हाथ की ओर खिसकती जाती है जैसे :
राष्ट्र के सभी
प्रांतों में चुनाव
की सरगर्मी
drop letter
दीर्घाक्षर
पंक्ति का प्रथम अक्षर जो प्रायः अक्षर से दुगुना अथवा तिगुना होता है।
drop line
सोपानी शीर्ष
देखिए 'drop head'
dummy
खाका, डमी
किसी पत्र-पत्रिका के पृष्ठों का कच्चा रूप जिसमें संकेत दिया जाता है कि कौन सा समाचार, शीर्षक, चित्र या विज्ञापन कहां छपना है और कितने स्थान में।
dump
खत्ता, खत्ते में डालना
कम्पोजित समाचारों आदि को छप जाने के बाद पुनः गैली में रखकर कहीं इकट्ठा करना।