logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dominant Collocational
प्रभावी अर्थ
बहुअर्थी शब्दों का मुख्य अर्थ।

Essential Collocational
अनिवार्य अर्थ
देखिए- 'central meaning'।

Etymological Collocational
व्युत्पत्तिपरक अर्थ
शब्द के मूल या आदि रूप का अर्थ। जैसे- 'प्रवीण' शब्द का मूल अर्थ 'वीणा बजाने में कुशल' है जब कि 'प्रवीण' का प्रचलित अर्थ है- 'किसी भी कार्य में कुशल'।

Extended Collocational
विस्तारित अर्थ
वह अर्थ जो मूल शब्द के अतिरिक्त अन्य पदार्थों के लिए भी प्रयुक्त होने लगे। जैसे- 'बिजली' शब्द का 'विद्युत' के अतिरिक्त 'electricity' के अर्थ में प्रयोग।

External Collocational/ Peripheral Collocational
वाह्यार्थ
वह अर्थ जो मुख्य अर्थ के अतिरिक्त हो। ('central meaning' के विरुद्ध)

Figurative Collocational
आलंकारिक अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो शब्द के आर्थी तत्वों पर आधारित हो किन्तु सामान्य अर्थ से भिन्न हो। जैसे- सुंदर मुख को चन्द्रमा कहना।

Functional Collocational
प्रकार्यात्मक अर्थ
देखिए- 'grammatical meaning'।

General Collocational
सामान्य अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो संबंधित वर्ग के समस्त सदस्यों पर लागू होता है। जैसे- 'फूल' का अर्थ किसी भी फूल से हो सकता है।

Grammatical Collocational
व्याकरणिक अर्थ
व्याकरणिक (रूपात्मक एवं वाक्यात्मक) इकाइयों द्वारा अभिव्यक्त अर्थ। ('notional meaning' के विरुद्ध)

Implied Collocational
निहितार्थ
सामान्य अर्थ के अंदर निहित अर्थ।


logo