उस बिन्दु का बिन्दु पथ जो त्रिज्य सदिश के अनुदिश एक समान वेग के साथ चलता है।
Archimedes principle
आर्कमीडीज का सिद्धांत
जब कोई पिण्ड किसी तरल में अंशतः या पूर्णतः निमज्जित किया जाता है तो वह एक बल के द्वारा उत्प्लावित होता है। यह बल पिण्ड के द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।
Articles of association
विधानपत्र
कम्पनी के आन्तरिक संगठन को नियंत्रित करने वाले नियम, उपनियम आदि।
Articulated blade
संधित फलक
रोटरक्राफ्ट फलक जो एक या अधिक कब्जों पर आरोपित रहता है ताकि उड़ान के समयफलक को फडफडाहट तथा आगे - पीछे की गति दी जा सके।
Articulated connecting rod
संधित संयोजी दण्ड
त्रिज्य इंजन में सहायक संयोजी दण्ज जो पिनों पर कार्य करता है। ये पिन मुख्य क्रैंक पिन की बजाय मास्टर दण्ड से लगे होते हैं।
Artificial horizon
कृत्रिम क्षैतिजित्र
एक प्रकार का उपयंत्र जिसमें एक घूर्ण अस्थायी होता है जो प्राकृतिक क्षैतिज की नकल करता है।
Assembly
समन्वायोजन, असेम्बली
1. किसी मशीन या यंत्रावली को उसके अवयवों के साथ एक साथ रखना तथा अवयवों को एक साथ रखने के बाद प्राप्त उत्पाद को भी असेम्बली कहेंगे।
2. अवयवों का समूह जो एक दूसरे के साथ इस प्रकार समन्वायोजित रहता है कि एक पूर्ण युक्ति बन जाती है अथवा यह मशीन का एक मुख्य भाग बनाता है।
Assembly shop
एसेम्बली शॉप
विभिन्न कार्यशालाओं से निर्मित होकर वस्तुएँ इस शाला में लाई जाती हैं और यहां पर उन वस्तुओं को समन्वायोजित करके अंतिम रूप दिया जाता है।
Assignable cause
निर्देश्य कारण
कोई भी ऐसा पहचान योग्य कारक जिससे पूर्व निर्धारित प्रक्रम में परिवर्तन होता है।
Assignment model
समनुदेश निदर्श
न्यूनतम समय में न्यूनतम लागत या अधिकतम के लिये कार्यों के निष्पादन हेतु कार्यों और सुविधाओं का कार्यकर्त्ताओं में बंटवारा।