logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Attentional blink
अवधान निमेष
प्रथम भाग की सूचना को प्रस्‍तुत करने के उपरांत यदि निश्‍चित समय के अन्‍तर्गत दूसरे भाग की सूचना को प्रस्‍तुत किया जाय तो उसके निष्‍पादन में कमी आना।

Attenuation
क्षीणन, क्षीणता
वह अवधानपरक निस्‍यंदक (छन्‍ना) जो प्रतिबंधित मार्ग के उद्दीपक संकेतों की शक्‍ति को क्षीण कर देता है।

Attitude
अभिवृत्‍ति
(अ) सापेक्षिक रूप से स्थायी विश्‍वासों, भावों एवं विश्‍वास-प्रवृत्‍तियों का संगठन जो सामाजिक रूप से सार्थक वस्तुओं, समूह, घटनाओं एवं संकेतों के प्रति होता है। (ब) किसी व्यक्‍ति, वस्तु या बिंदु के बारे में विधेयात्‍मक या निषेधात्‍मक सामान्य भाव।

Attitude change
अभिवृत्‍ति परिवर्तन
व्यक्‍ति की अभिवृत्‍तियों में सार्थक परिमार्जन।

Attitude cluster
अभिवृत्‍ति पुंज
सहसंबंधित अभिवृत्‍तियों का ऐसा समूह जो किसी जनसंख्या विशेष में सहपरिवर्तनीय होता है।

Attitude component valence
अभिवृत्‍ति घटक कर्षणशक्‍ति
किसी अभिवृत्‍ति के ज्ञान पक्ष, अनुभूति पक्ष या कार्य पक्ष की अनुकूलता या प्रतिकूलता की कर्षण मात्रा। यह कर्षण वस्तु के प्रति अत्यधिक सकारात्मक, उदासीन या तटस्थ और अत्यधिक नकारात्मक हो सकता है।

Attitude formation
अभिवृत्‍ति निर्माण
निजी अनुभवों, दूसरों के प्रभावों एवं सांवेगिक प्रतिक्रियाओं द्वारा अभिवृत्‍ति निर्माण।

Attitude item
अभिवृत्‍ति एकांश
अभिवृत्‍ति के मापन से संबंधित प्रश्‍न या विचार। इस मापनी में बद्ध एवं मुक्‍त प्रकार के पद होते हैं।

Attitude scale
अभिवृत्‍ति मापनी
किसी विषय में लोगों की अभिवृत्‍ति में अंतर मापने का एक साधन।

Attitude similarity
अभिवृत्‍ति समानता
लोगों की अभिवृत्‍ति में समानता। यह कारक एक व्यक्‍ति का दूसरे व्यक्‍ति के प्रति आकर्षण के स्तर को प्रभावित करता है।


logo