logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Instructional technology
शैक्षणिक प्रौद्योगिकी
(1) अध्यापन के व्यावहारिक पक्षों में अधिगम मनोविज्ञान के विशिष्ट सिद्धांतों का प्रयोग। (2) मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्र पर आधारित शिक्षण विधि का विज्ञान। (3) शिक्षण में आधुनिक प्रौद्योगिक उपकरणों का प्रयोग।

Instructional test
अनुदेशात्मक परीक्षण
एक परीक्षण जिसका प्रयोग मुख्य रूप से शिक्षण अथवा अधिगम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सहायक सामग्री के रूप में किया जाता है। प्रायः विषय के समग्र भाग को समाविष्ट न करके पाठ्यक्रम के एक सीमित भाग अथवा एक इकाई को सम्मिलित किया जाता है।

Instrumental conditioning
नैमित्तिक अनुकूलन
अनुकूलन द्वारा सीखने की एक प्रयोगात्मक क्रिया पद्धति जिसमें सीखने वाले पात्र की लक्ष्य साधक अनुक्रिया (जिसे अनुकूलित अनुक्रिया कहा जाता है) या तो किसी दंड परिहारी अनुक्रिया या किसी पुरस्कार प्राप्ति में सहायक अनुक्रिया के रूप में पुनर्बलनकारी उद्दीपन (जिसे असमानुकूलित उद्दीपन कहा जाता है) को उत्पन्न करने का निमित्त कारण होती है। इस प्रकार इस प्रयोग में पात्र दंड के बचाने या पुरस्कृत करने वाले पुनर्बलनकारी उद्दीपन से संबंधित अनुक्रिया को शीघ्र सीख लेता है और शेष अवांछित अनुक्रियाएं पुनर्बलन के अभाव में अशक्त होकर विलुप्त हो जाती है।

Instrumental reward conditioning
नैमित्तिक पुरस्कार अनुकूलन
दे. instrumental conditioning

Integrated studies
समाकलित अध्ययन
पाठ्यचर्या जिसमें विभिन्न विषयों को अलग-अलग न पढ़ाकर एक दूसरे से संबंधित करके पढ़ाया जाता है। विद्यालय में पढ़ाए जानेवाले विषयों का जीवन की समस्याओं तथा अध्ययन के व्यापक क्षेत्रों के अनुसार वर्गीकरण किया जाता है और उनको इस ढंग से एकीकृत किया जाता है जैसा कि उनका संबंध वास्तविक जीवन में होता है।

Integrative reconciliation
समाकलित समाधान
असूबल द्वारा प्रतिपादित दो सिद्धांतों में से एक सिद्धांत जिसके अनुसार संप्रत्यय शिक्षार्थी की संज्ञानात्मक संरचना का स्थायी भाग बन जाता है। इसमें विचारों अथवा संप्रत्ययों की मुख्य संगतियों अथवा विसंगतियों को समझते हुए ज्ञान के एकीकृत स्वरूप का विकास होता है। इससे नए विचारों एवं सामग्री के पूर्वाजित ज्ञान से सामंजस्य में सुविधा होती है। दूसरे सिद्धांत के लिए देखिए progressive differentiation.

Intellectual achievement responsibility scale
बौद्धिक उपलब्धि उत्तरदायित्व मापनी
बौद्धिक निष्पादन में सफलता अथवा विफलता में बालक के अपने दायित्वबोध के मूल्यांकन की एक मापनी। सफलता अथवा विफलता आंतरिक अथवा बाह्य कारणों से प्राप्त हुई है, बच्चे द्वारा इसके निर्धारण की मात्रा भी इस मापनी से पता लगायी जा सकती है। इसके प्रयोग के लिए बालक का परिपक्वता स्तर तक पहुँचना आवश्यक है।

Intelligence A, B and C
ए', 'बी' और 'सी' बुद्धि
बुद्धि की प्रकृति के तीन स्वरूप ए, बी और सी। इसमें बुद्धि 'ए' और बुद्धि 'बी' को हैव तथा बुद्धि 'सी' को वरनन ने प्रस्तावित किया है। बुद्धि 'ए' जन्मजात है जिसके अनुसार बुद्धिपरक व्यवहार की क्षमता आनुवंशिकता से मर्यादित होती है। बुद्धि 'बी' बुद्धि का वह स्तर है जो बुद्धि 'ए' एवं पर्यावरण की अन्योन्यक्रिया के फलस्वरूप विकसित होता है। वरनन ने मानकीकृत परीक्षण से प्राप्त प्रतिदर्श को बुद्धि 'सी' की संज्ञा दी है क्योंकि उसके अनुसार बुद्धि 'ए' तथा बुद्धि 'बी' का प्रत्यक्ष रूप से मापन संभव नहीं है।

Intelligence scale
बुद्धि मापनी
व्यक्ति की बुद्धि के स्तर या मानसिक विकास का पता लगाने वाली अनेक क्रमबद्ध बुद्धि परीक्षणों की एक श्रृंखला।

Intelligence test
बुद्धि परीक्षण
व्यक्ति की मानसिक योग्यता या बुद्धि के विकास के स्तर या उसकी कोटि का निर्धारण करने के उद्देश्य से उसे हल करने के लिए दी गई कोई विशेष समस्या या समस्याएं या पूरा करने के लिए दिया गया कोई काम या बहुत से काम। इन सबको अनेक स्तर अथवा विभिन्न आयु के व्यक्तियों की कार्य या ज्ञान क्षमता का औसत निकालकर मानकीकृत कर लिया जाता है।


logo