logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Paribhasha Kosh (Arthmiti, Janankiki, Ganitiya Arthshastra Aur Aarthik Sankhyiki) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Model
मॉडल
एक प्रकार की समीकरण प्रणाली जिसमें सभी प्राचलों के विशिष्ट संख्यात्मक मान नहीं होते।
तुल∘ दे∘ structural equation

Modulus
मापांक
दे∘ absolute value

Moment
आघूर्ण यहां घात 2 होने के कारण उक्त आघुर्ण द्विधाती आघूर्ण कहलाते है । आघुर्ण प्राचलों से भिन्न होते हैं । ये चरों के परोक्ष मूल्यों से सीधे कलित किए जाते हैं ।
माध्य या अन्य किसी स्थिरांक के सापेक्ष किसी चर के विचलनों के nवें घात के माध्य को उसका nवाँ आघूर्ण कहते हैं। सूत्र रूप में μn=1/N ∑▒〖(yt-y)〗^n प्रथम आघूर्ण माध्य होता है।
माध्य के सापेक्ष द्वितीय आघूर्ण प्रसरण कहलाता है।
आघूर्ण किन्ही दो चरों के विचलनों के अनुप्रस्थ गुणनफल का जोड़ होता है। प्रमुख आघूर्ण समीकरण निम्नलिखित हैं:— myy=1/ T ∑_(t=1)^T▒〖t (yt-y̅)〗^2 myc=1/T ∑_(t=1)^T▒〖(ct-c̅)(yt-y̅)〗
यहाँ घात 2 होने के कारण उक्त आघूर्ण द्विधाती आघूर्ण कहलाते हैं। आघूर्ण प्राचलों से भिन्न होते हैं। ये चरों के परोक्ष मूल्यों से सीधे कलित किए जाते हैं।

Monotonic function
एक दिष्ट फलन
ऐसा फलन जिसका व्युत्पन्न f'(x) हमेशा x से सभी मानो के लिए एक ही जैसा बीजीय चिन्ह (शून्येतर) रखता है।
ऐसे फलन का ढाल सदा ऊपर की ओर होता या फिर सदा नीचे की ओर होता है।
तुल∘ दे∘ derivative function

Monte Carlo studies
मांटे कार्लो अध्ययन
ऐसी सांख्यिकीय अध्ययन विधि जिसमें प्रस्तावित बंटनों से संबंधित विभिन्न प्राचलों के मानों की कल्पना की जाती है और उनसे अनेक प्रतिदर्श प्राप्त किए जाते हैं।
फिर इन प्रतिदर्शों पर विभिन्न आकलन विधियों का प्रयोग करके इन से प्राप्त आकलनों की सही प्राचलों से तुलना की जाती है।
इस विधि से विभिन्न आकलन विधियों की दक्षता का अध्ययन किया जाता है।

Morbidity
रुग्णता
रुग्णता के अन्तर्गत दुर्घटना, घातक बीमारियों महामारियों, चोट, संक्रामक रोगों और जन्मजात रोगों संबंधी आँकड़े इकट्ठे किए जाते हैं।
जनांकिकी और जन स्वास्थ्य संबंधी अध्ययनों के रुग्णता संबंधी आँकड़े विशेष महत्व रखते हैं।

Mortality
मर्त्यता
मर्त्यता अर्थात् मृत्यु एक ऐसा घटक है जिससे जनसंख्या में कमी और उसकी संरचना में परिवर्तन होता है।
मर्त्यता को अशोधित मृत्यु दर, आय विशिष्ट मृत्यु दर अथवा मानंकित मृत्यु दर के रूप में मापा जाता है।
तुल∘ दे∘ death rate

Mortality rate
मर्त्यता दर
प्रति हजार जनसंख्या के संदर्भ में किसी वर्ष में हुई कुल मृत्यओं व मध्यवर्ष की जनसंख्या का अनुपात।
कुल मृत्युएं मृत्यु दर = ----------------------------------------- × 1000 (अशोधित) मध्य वर्ष की जनसंख्या इससे संबंधित सूचना मृत्यु प्रमाणपत्र पंजी के आधार पर बनाई गई सारणियों से ली जाती है।
तुल∘ दे∘ death rate, life table

Multicollinearity
बहुसंरेखता
किसी प्रसंभाव्य समीकरण के स्वतंत्र चरों में यदि परस्पर रैखिक संबंध हो तो ऐसी स्थिति को बहुसंरेखता कहा जाता है।
इस स्थिति का यद्यपि पूर्वानुमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता तथापि इस प्रभाव के अधीन प्राचलों के आकलों का प्रसरण इतना अधिक होता है कि उनपर विश्वास नहीं किया जा सकता।
अर्थमिति में रैखिक संबंधों की यह एक मूल समस्या है।

Multiple axis chart
बहु अक्षीय चार्ट
बहु अक्षीय चार्ट अनेक वक्रों के उतार-चढ़ाव को दिखाने वाले होते हैं। इनमें प्रत्येक वक्र को अलग-अलग भी स्पष्ट दिखाया जाता है और साथ ही भिन्न-भिन्न वक्रों को पृथक क्षैतिज अक्षों पर भी दिखाया जाता है। इनको स्वैच्छिक आधार पर सुविधाजनक उदग्र रेखाओं द्वारा अलग-अलग रूप से व्यक्त करने की भी परिपाटी है।
इन वक्रों को एक दूसरे के काफी निकट रखा जाता है लेकिन इनमें से कोई एक दूसरे को नहीं काटता। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संबंधी मासिक आँकड़ों के अध्ययन के लिए इस विधि का बहुधा प्रयोग किया जाता है। ऐसे एक चार्ट का नमूना नीचे दिया जाता है: (DIAGRAM)


logo