वैश्लेषिक ग्रंथवृत्त
ऐसी ग्रंथ सूची जिसमें पुस्तक निर्माण, मुद्रण, जिल्दसाजी तथा कागज़ बनाने का इतिहास दिया गया हो।
holdings
उपलब्धियां (धारित प्रलेख)
पुस्तकालय में उपलब्ध प्रलेख।
holding section
प्रलेख उपलब्धि कार्ड, उपलब्दि कार्ड
प्रविष्टि का वह अनुच्छेद जो ग्रंथ में उपलब्ध पत्र-पत्रिकादि का विवरण देता है।
host document
आकर प्रलेख
ऐसा बृहत् प्रलेख जो उस प्रलेख की दृष्टि से देखा जाए जो उसका भाग हो।
immediate universe
पूर्वलोक
किसी वर्ग या पंक्ति को जब उस वर्ग या पंक्ति के सापेक्ष देखा जाए तो उस क्रम में उससे ऊपर आने वाला वर्ग।
imprint
प्रकाशन विवरण
मुद्रण की तिथि एवं स्थान, मुद्रक और प्रकाशक का नाम इत्यादि जो सामान्यतः आख्या पृष्ठ के नीचे दिए गए होते हैं।
inclusive edition
आसमय संस्करण, अद्यतन ग्रंथ संस्करण
प्रकाशन के समय तक किसी संस्करण के उस लेखक की सभी कृतियां तथा उनके सभी संस्करण।
incunabula
आदि मुद्रित ग्रंथ
1500 ईo पूर्व के मुद्रित ग्रंथ।
index
अनुक्रमणिका
वह वर्णानुक्रम सूची जिसमें पुस्तक में प्रतिपादित विषयों, विविध नामों आदि (यथा, व्यक्तियों के नाम, समष्टि निकायों के नाम, विभिन्न स्थानों के नाम आदि) को पुस्तक के अंत में प्रासंगिक पृष्ठ संख्या सहित दिया जाता है।
indexer
अनुक्रमणिकाकार
वह व्यक्ति जो अनुक्रमणिका तैयार करता हैं।