जिला समाचारदाता
डिस्ट्रिक्ट-मैन के लिए दूसरा शब्द।
dog watch
डौग वाच, अर्ध प्रहरी
गिने चुने उन व्यक्तियों का समूह जो किसी समाचार पत्र के प्रभात संस्करण की सम्पूर्ण सामग्री प्रेस में भेजे जाने के बाद काम की देखभाल करता है। इसे 'लेट बाच' 'लाब्सटर ट्रिक' और 'लावस्टर शिफ्ट' भी कहते हैं।
dope
सुराग
वह अग्रिम सूचना जो प्रायः गप्प या अफवाह पर आधारित होती है और भ्रमित भी कर सकती है। यह अधिकतः निजी या व्यक्तिगत सूत्र से प्राप्त होती है।
dope story
डोप स्टोरी
ऐसा समाचार जो अपुष्ट सूचनाओं की व्याख्या और मूल्यांकन करता हो।
double leading
डबल लेडिंग
कम्पोज की गई पंक्तियों के बीच में दो लेड (धातु की पतली पट्टियां) डाल कर फैलाना। सामान्यतः दो पंक्तियों के बीच एक ही लेड डाला जाता है, किन्तु अक्सर जब थोड़ा स्थान बच जाता है और उसे भरने के लिए कोई दूसरा समाचार आदि नहीं होता, तब पंक्तियों के बीच दो-दो लेड डाल कर कम्पोजित सामग्री को फैला दिया जाता है। कभी-कभी किसी समाचार की कुछ पंक्तियों को विशेष महत्व देने के लिए भी दोहरी लेड दी जाती है।
double page spread
द्विपृष्ठीय छपाई
किसी कम्पोजित पाठ्य सामग्री या बड़े चित्र को आमने सामने के दो पृष्ठों पर बीच का हाशिया छोड़े बिना छापने की क्रिया।