logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Appraisal cost
गुणता परीक्षण लागत
गुणता निर्धारण से संबंधित लागत। इसमें आवक माल के निरीक्षण की लागत, निर्माण के पश्चात निरीक्षण एवम् परीक्षण की लागत, परीक्षण उपयंत्रों की परिशुद्धता के अनुरक्षण की लागत, निरीक्षण एवं परीक्षण संबंधी सेवाओं एवं सामग्री की लागत तथा स्टाक से या कार्यस्थल पर सम्भाव्य गुणता ह्रास के मूल्यांकन की लागत समाविष्ट होती है।

Arboring
आर्बरन
चौड़े फलकदार कर्तक, जो आर्बर पर आड़े तरीके से चढ़ा होता है, दवारा सपाट बेयरिंग फलक का पश्चकर्तन करना ताकि अनुलग्नक काबलों के ढिवरी तथा वाशरों के लिये स्थान बन जाये।

Arc of action
क्रिया चाप
पिच वृत्त का चाप जिसमें मिलन दन्त जोड़ा प्रथम संपर्क बिन्दु से अन्तिम सम्पर्क बिन्दु तक चलता हैं।

Arc of contact
संपर्क चाप
गरारी के अन्तराल वृत पर वह चाप, जिस पर दो दंत संपर्क में होते हैं।

Arc of recess
उपगमन - चाप
गरारी के अंतराल वृत पर वह चाप, जिस पर दो दंत संपर्क में है और वे अंतराल बिंदु से पीछे हट रहे हैं।

Arc thickness
चाप मोटाई
जीवा - एडेण्डम एवं दंत केन्द्र रेखा की सीध में मापित एडेण्डम के मध्य अंतर।

Arc welding
आर्क वेल्डन
संगलन वेल्डन प्रक्रिया जिसमें वेल्डन ऊष्मा कृत्य और इलैक्ट्रोड के बीच विद्युत आर्क अथवा दो इलैक्ट्रोडों से प्राप्त की जाती हैं।

Arch of approach
उपगम चाप
गरारी के अंतराल वृत पर वह चाप, जिस पर दो दाँते संपर्क में होते हैं वे अंतराल - बिंदु की ओर पहुँच रहे होते हैं।

Archimedian drill
आर्कीमिडी बरमा
एक प्रकार का बरमा, जिसमें द्रुत बहुचूडी होती है। इसके ऊपर एक ढिबरी आगे - पीछे अक्षीय गति में कार्य करती है ताकि बर्मा - अनी को प्रत्यावर्ती घूर्णी गति दी जा सके।

Archimedean screw
आर्कीमिडी पेंच
एक खोखला नत पेंच या नत अक्ष के चारों ओर नली प्ररूप कुण्डलिनी जिसका नीचे का सिरा पानी में होता है।


logo