ऐसी परिकल्पना जिसमें लोग निगमनात्मक तर्कण के अंतर्गत आधार वाक्यों एवं निष्कर्ष के बीच समानता की तुलना करते हैं न कि तार्किक नियमों के अनुसार निर्णय का मूल्यांकन करते है।
Atonicity
अतानता
पेशीय विश्रांति की दशा जिसका लक्षण है सांस्थितिक संकुचन का पूर्ण अभाव।
Atrophy
शोष
शरीर के किसी अंग की संरचनात्मक जटिलता और उसके आकार का ह्रास और साथ ही उस अंग की कार्यक्षमता का क्षीण हो जाना।
Attachment
आसक्ति
व्यक्तियों के मध्य तीव्रसंवेगात्मक जुड़ाव।
Attachment behaviour
आसक्ति व्यवहार
नवजात की वह प्रवृत्ति जिसमें वह माँ अथवा अन्य प्राथमिक देखभाल करने वाले के साथ अतिनिकट शारीरिक सानिध्य बनाए रखना चाहता है।
Attachment styles
आसक्ति शैलियाँ
घनिष्ठ संबंधों का वर्णन जिसे बाल्यावस्था में स्थापित हुआ समझा जाता है।
Attensity
अवधान स्पष्टता
किसी ऐंद्रिय संवेदन के ध्यानाकर्षी गुण के लिए टिचनर द्वारा प्रयुक्त शब्द।
Attention
अवधान, ध्यान
1. किसी विशिष्ट समय अपने अनुक्रिया परास में आने वाली विभिन्न वस्तुओं पर ध्यान न दे कर किसी जटिल अनुभव के केवल एक ही पक्ष को सक्रिय रूप से चुन उसी पर ध्यान देना। 2. इष्टतम उद्दीपन के लिए इंद्रियों का समायोजन। 3. चेतन मन की वह अवस्था जिसमें कोई एक वस्तु अन्य वस्तुओं की अपेक्षा अधिक स्पष्ट होती है। 4. मन की एकाग्रता।
Attention deficit disorder
अवधान-न्यूनता विकार
बाल्यावस्था के दौरान एक व्यावहारिक समस्या जिसमें बच्चों के अवधान का विस्तार कम होता है, उनमें कुंठा के प्रति सहनशीलता कम होती है, और वे अधिक आवेगशील एवं क्रियाशील होते हैं। मनोवेग अधिक एवं अति क्रियात्मक होता है।
Attention process
अवधान प्रक्रिया
वह प्रक्रिया जिसके आधार पर उद्दीपक का चयन किया जाता है।