logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Inference technique
अनुमान प्रविधि
आंतरिक प्रक्रिया के विश्लेषण तथा कौशल के नियंत्रण की मनोवैज्ञानिक समझबूझ की एक विधि। इसमें सुअभिकल्पित प्रयोगों से निष्कर्ष जाते हैं।

Inferential analysis
अनुमानिक विश्लेषण
सांख्यिकीय विश्लेषण का एक प्रकार जो नमूनों के आंकड़ों पर आधारित होता है। इसका उपयोग एक छोटे समूह से प्राप्त निष्कर्षों का समष्टि के लिए सामान्यीकरण करने में किया जाता है।

Information processing model
सूचना प्रक्रमण मॉडल
(1) यह मत की मानव एक समायोजी सूचना प्रक्रमण मॉडल है। जिसमें अत्यंत नम्य चेतन युक्तियों तथा अदिक विशिष्ट अचेतन नियंत्रण तंत्रों का समन्वय होता है। (2) वे अध्यापन युक्तियां जिनमें शिक्षार्थी और उनके परिवेश के बीच सक्रिय अन्योन्यक्रिया द्वारा विषय-वस्तु के सीखने पर बल दिया जाता है। इनका अन्य मॉडलों की तुलना में मुख्य अन्तर यह है कि इनमें संज्ञानात्मक वृद्धि पर विशेष बल दिया जाता है।

Information system
सूचना तंत्र
अभिकलित्र प्रौद्योगिकी से लिया गया एक संप्रत्यय जिसमें किसी समस्या के समाधान का आधार ऐसी पद्धति है जिसमें पूर्व प्रोग्रामित नियमों के अनुसार सूचना का संग्रह, पुनःस्मरण तथा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जाता है।

Innovation strategies
नवाचार कार्यनीतियां
नए विचारों तथा क्रियाकलापों के प्रसार तथा प्रयोग के लिए नियोजित युक्तियां। शिक्षण के संदर्भ में इसका प्रयोग किसी सामान्य समस्या का समाधान करने के लिए नवीन प्रक्रियाओं के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। व्यवहार्य नवीन प्रक्रिया का ज्ञान हो जाने पर प्रत्येक अध्यापक से अध्यापकों के नए समूह में इन प्रक्रियाओं के प्रसार की अपेक्षा की जाती है।

Inquiry training model of teaching
अध्यापक जांच प्रशिक्षण प्रतिरूप
सुकमैन तथा उसके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत एक अनुशिक्षणात्मक विधि। इसका आधार सृजनात्मक वैज्ञानिकों द्वारा अपनायी जाने वाली विधियों का विश्लेषण है। इस प्रतिरूप में बच्चों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए अनिवार्य परिस्थितियों को खोजकर उन्हें प्रस्तुत किया जाता है। इसके पक्ष हैं (1) बच्चों के सामने कोई समस्यात्मक उद्दीपन प्रस्तुत करना ; (2) बच्चों को बाह्य तथा आंतरिक स्वायत्तता प्रदान करना ; और (3) बच्चों के लिए अनुक्रियात्मक परिवेश उत्पन्न करना। इसके द्वारा बालकों की समस्या से संबंधित उपयुक्त प्रश्नों के निर्माण का कौशल प्राप्त होता है।

Institute
संस्थान
(1) किसी विषय के सापेक्षतः सीमित क्षेत्र में अनुसंधान अथवा शिक्षण के लिए स्थापित एक संस्था अथवा संगठन जैसे भारतीय प्रौद्योगिकीय संस्थान तथा उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला। (2) सामान्यतः किसी विषय पर सम्मेलन से अधिक गहन परन्तु कार्यशाला से कम व्यापक व्याख्यान अथवा परिचर्या की व्यवस्था जैसे ग्रीष्मकालीन संस्थान।

Institutional pedagogy
संस्थानिक शिक्षण व्यवस्था
शिक्षा के राजकीय नियंत्रण अथवा केन्द्रीयकृत प्रबंध को उदार बनाने का प्रयास। इस प्रकार की व्यवस्था का लक्ष्य शिक्षा-संस्थाओं में आरोपित अथवा संस्थापित संयोजनों को मुक्त वैचारिक आदान-प्रदान पर आधारित और स्वायत्त संयोजनों में परिवर्तित करना हैं।

Instructional analysis
अनुदेशात्मक विश्लेषण
किसी विषयवस्तु के शिक्षण से संबंधित घटक कौशलों (निकष तथा पाठारंभ कौशल) के विश्लेषण तथा उसके परिणामों के परीक्षण हेतु प्रयोग किया जाने वाला पद।

Instructional strategy
शिक्षण रचना कौशल
विद्यार्थी-समूह की सक्रियता अथवा निष्क्रियता के आधार पर पाठ्यचर्या अनुभवों को संरचित करने का ढंग।


logo