logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

glossary
शब्दावली पारिभाषिक शब्दों की सूची जिसमें परिभाषाए भी दी गई हों।

government documents
राजकीय प्रलेख कोई भी पत्र, पुस्तक आदि जो किसी भी कानूनी रूप से व्यवस्थित की गई सरकार द्वारा मुद्रित किया गया हो।

group
समूह किसी भी ज्ञानलोक के सत्व के विभाजन से प्राप्त उपविभाग का समूह।

group notation
समूहांकन खंड सूचक युक्ति द्वारा जब अनेक वियोजकों का प्रतिनिधित्व न किया जा सकता हो तो संवर्ग वियोजकों या पंक्ति वियोजकों के लिए दशमलव दशांक युक्ति के अंतर्गत दो या अधिक अंशों का प्रयोग किया जाता है।

guide card
संदर्शक कार्ड, संदर्शक पत्रक गाइड कार्ड, गाइड पत्रक ऐसा कार्ड या धातु का पत्रक जिसमें एक किनारा ऊंचा उठा हुआ हो और जो सूची के दराज में लगा दिया गया हो और जो सामग्री की व्यवस्था को सूचित करे।

half title
संक्षिप्त आख्या पुस्तक का शीर्षक जो अलग पृष्ठ पर छाप कर मुखपृष्ठ से पहले लगाया जाता है। इस शीर्षक के साथ लेखक का नाम या प्रकाशन विवरण नहीं होता।

hanging indention
प्रत्यनुच्छेद सूचीकरण में ऐसा अनुच्छेद जिसमें प्रथम पंक्ति लेखक अनुच्छेद से प्रारंभ हो और उसके बाद की पंक्तियां शीर्षक अनुच्छेद से।

heading
शीर्षक सूची में प्रविष्टि के ऊपर दिए गए शब्द जो पुस्तक की विशेषता जैसे लेखक, विषय विवरण, ऋंखला शीर्षक इत्यादि का उल्लेख करे।

heading section
शीर्षक परिच्छेद, शीर्षक अनुच्छेद वर्गीकृत सूची में अग्र अनुच्छेद प्रविष्टि के अनुरूप बदल जाता है। यथा रंगानाथन कृत वर्गीकृत सूची संहिता में अग्र अनुच्छेद इस प्रकार हैं। 1. शब्द प्रविष्टि का अग्र अनुच्छेद। 2. पुस्तक के वर्ग समंक या सामयिकी के वर्ग समंक या वर्गीकृत सूची की मुख्य प्रविष्टि का दूसरा परिच्छेद। 3. अंतर्निर्देश प्रविष्टि का तीसरा परिच्चेद।

Hegal classification
हीगल वर्गीकरण वर्गीकरण पद्धति जिसे हीगल ने 1812 में निर्मित किया।


logo