डिंकी डैश, लघु रेखा
एक बहुत ही छोटी रेखा (कभी-कभी एक एम के बराबर) जो किसी संक्षिप्त समाचार के आरम्भ में उसे दूसरे समाचारों से पृथक करने के उद्देश्य से प्रयोग में लाई जाती है। अक्सर यह रेखा उन समाचारों के साथ लगाई जाती है जिनके शीर्षक नहीं बनाए जाते। इसे शीर्षक-विहीन अत्यंत लघु समाचार को आरम्भ करने की युक्ति कह सकते हैं।
direct halftone
सीधा हाफटोन
मूल फोटो से बना हाफटोन ब्लॉक।
dirty copy
गंदी प्रति
वह पांडुलिपि जिसमें अत्यधिक संशोधन हो।
display
सजावट, डिस्प्ले
क्रिया के रूप में-किसी समाचार को विशेष महत्वपूर्ण ढंग से प्रकाशित करना। संज्ञा रूप में-डिस्प्ले एडवरटिजमेंट का संक्षेप।
display ad (advertisement)
सजावटी विज्ञापन
वह विज्ञापन जिसमें भिन्न-भिन्न प्रकार के मुद्राक्षरों का प्रयोग किया जाता है। वर्गीकृत विज्ञापन की तुलना में अधिक सजावट होती है तथा स्थान लिया जाता है।
display type
सजावटी टाइप, मोटा टाइप, स्थूल मुद्राक्षर
बड़े, मोटे या अलंकृत मुद्राक्षर जो विज्ञापनों शीर्षकों आदि को मुखर करने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं।
distribute
बांटना, वितरण करना
(1) मुद्राक्षर को केस (मुद्रा-पेटी) के चौकोर खानों में वापस डालना।
(2) छपे समाचार की प्रतियां ग्राहकों में बांटना।
distribution
वितरण
(1) मुद्राक्षरों को केस में वापस डालने की क्रिया।
(2) लाइनोटाइप मशीन में पीतल के सांचों का अपने-अपने स्थान पर स्वतः लौट जाना।
(3) मुद्रित समाचारपत्र की प्रतियों का ग्राहकों में वितरण।
district
ज़िला
नगर का एक क्षेत्र जहां के समाचार एकत्र करने का काम किसी समाचारदाता को सौंपा जाता है।
district man
डिस्ट्रिक्ट मैन
(1) वह समाचारदाता जिस पर नगर के किसी निर्धारित क्षेत्र के समाचार एकत्र करने का उत्तरदायित्व होता है।
(2) वह व्यक्ति जो नगर के किसी विशेष क्षेत्र में समाचारपत्र वितरकों के कार्य का निरीक्षण करता है।