विनिमय क्षमता
आयनों के अधिशोषण में सक्रिय अधिशोषण कांप्लैक्स का कुल आयनिक आवेश।
Excitation (nuclear)
उत्तेजन (नाभिक)
किसी केंद्रक, परमाणु या अणु का उस ऊर्जा स्तर तक संचरण जो उसकी मूल अवस्था से अधिक हो।
Exergonic reaction
ऊर्जाक्षेपी अभिक्रिया
ऊर्जामोचन करने वाली अभिक्रिया। इसे ऋणात्मक रूप में व्यक्त किया जाता है।
Exfoliation
अपशल्कन
वह अपक्षयण प्रक्रिया जिसके दौरान शैल पृष्ठ से उसकी पतली परतें उतर जाती हैं। इन परतों के उतरने का कारण तापमान में घट-बढ़ है। इस प्रक्रिया को प्याजवत् 'त्वचा अपक्षयण' भी कहते हैं।
Experimental design
प्रयोगात्मक डिजाइन
किसी प्रयोग की तर्कसंगत संरचना जिससे सत्यतापूर्ण परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है।
Extinction
विलोपन
वह स्थिति जिस पर क्रिस्टल क्रॉस ध्रुवित प्रकाश में वापस चला जाता है।
Extrapolation
बहिर्वेशन
स्थानिक नमूने के परिणामों को सर्वेक्षित क्षेत्र के बाहर अन्य स्थलों पर लागू करना।
Facultative organism
विकल्पी जीव
ऐसा जीव जिसमें वायवी और अवायवी उपापचय दोनों की क्षमता हो।
Faecal pellets
विष्ठा गुटिका
मृदा प्राणिजात द्वारा उत्पादित विष्ठा गुटिकाओं के गोल तथा उपगोलित पुंज।
Fallow land
परती भूमि
वह भूमि जिसमें एक या अधिक फसली मौसमों में खेती नहीं की जाती।