मनोविकृति की दशा में ऐसी भाषा बोलना जिसमें वाक्यों में अपेक्षित तारतम्य या संबंध न हो।
Ataractic drug
प्रशामक औषधि
व्यक्ति को सुलाए बिना या उसके सामान्य मानसिक कार्यों में कोई गंभीर बाधा डाले बिना उसके क्षुब्ध मन पर शांतिदायक प्रभाव डालने वाली मन:सक्रियकारी औषधि।
Ataraxia
प्रशांतता, समरस्य
मानसिक या सांवेगिक विक्षोभों से अप्रभावित शांति, बौद्धिक विराग या अनासक्ति।
Atavism
पूर्वजता, एटाविज्म
1. किसी व्यक्ति में शरीर सरंचना या व्यवहार की किसी ऐसी विलक्षणता का फिर प्रकट होना जो उसके निकट पूर्वजों में तो न पाई जाती हों किंतु आदि मानव में अवश्य मिलती हों। 2. व्यवहार करने का आदिम तौर-तरीका।
Ataxia
गतिभ्रंश
तंत्रिकातंत्र में किसी क्षति के कारण ऐच्छिक गतियों या पेशीय गतियों में कोई तालमेल न रहना। यह पेशीय असमन्वय हाथ-पैरों में विशेष रूप से होता है।
Ataxiameter
गतिभ्रंशमापी
निश्चेष्ट खड़े रहने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की अंगविन्यास संबंधी सभी सूक्ष्म से सूक्ष्म गतियों और उसके हिलने डुलने का स्वत: पूरा विवरण प्रस्तुत करने वाला एक स्वयं-चालित उपकरण।
Ateliosis
पीयूषिकीय शिशुता
शारीरिक विकास में एक प्रकार का पीयूषग्रंथिजनित विकार जिसमें बच्चे की शारीरिक वृद्धि रुक जाती है, उसका चेहरा और उसकी आवाज बड़े होने पर भी बचकाना लगती है किन्तु बच्चे में किसी तरह की आंगिक विरूपता नहीं होती।
Athletic type
सुडौल प्ररूप
क्रेश्मर द्वारा प्रमुख शरीर-संरचना के वर्गीकरणों में से एक जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों में और धड़ में सुसंतुलन होता है और वे परस्पर समानुपातिक होते हैं। इस प्ररूप को सामान्य व्यक्तित्व का द्योतक माना गया है।
Athletosome
सुडौलकाय
सुडौल प्ररूप अथवा सुडौल शरीर वाला व्यक्ति।
Athymia
भावशून्यता, थाइमसहीनता
1. भाव, राग या अनुभूति का अभाव; अवसादमय भावदशा। 2. थाइमस ग्रंथि का अभाव।