logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

implicit behaviour
अंतर्निहित व्यवहार, अव्यक्त व्यवहार
वे प्रतिक्रियायें जिनका स्पष्ट रूप से प्रत्यक्षण संभव नहीं है। इन्हें सूक्ष्मग्राही यंत्रों द्वारा अंकित किया जा सकता है। व्यवहारवाद के अनुसार कल्पना. चिंतन, स्वप्न, मानसिक द्वंद्व आदि भिन्न-भिन्न प्रकार के अव्यक्त व्यवहार हैं।

inattention
अनवधान
ध्यान का किसी ऐसे विषय पर केन्द्रित होना, जिस पर उस समय अपेक्षित नहीं है जैसे कक्षा में पढ़ते समय कक्षा से बाहर किसी वस्तु को देखने अथवा मन में अन्य विषय पर सोचने लगना।

incident method (process)
घटना विधि, प्रसंग विधि
केस अध्ययन में वास्तविक घटना का उपयोग। यह दो प्रकार से किया जा सकता है। पहले में अध्ययनकर्ता के सन्मुख केस के संबंध में किसी घटना अथवा प्रसंग का संक्षेप प्रस्तुत किया जाता है। दूसरे तरीके में अध्ययनकर्ता समूह के समक्ष जीवन की किसी यथार्थ घटना का वर्णन करता है। जिसका उत्तर देने के लिए पूरा समूह प्रयत्न करता है। तत्पश्चात् उनके उत्तरों की तुलना जीवन की वास्तविक घटनाओं से की जाती है।

Incoherent speech
असंसक्त वाक्
अभिव्यक्त विचारों में आपसी संबंध न रखनेवाला वाक् जो अत्यधिक संवेग अथवा मानसिक अव्यवस्था की स्थिति का प्रतीक होता है।

Independent work period
स्वतंत्र कार्य समय
प्राथमिक कक्षा के किसी एक समूह के कार्य संलग्न होने के कारण शेष बच्चों के लिए नियोजित एक समयावधि। इसमें बच्चों में आत्मनिर्भर बनने और स्वाभाविक सामाजिक परिस्थितियों में आदतों तथा कौशलों का विकास करने के अवसर प्राप्त होते हैं।

Individual assessment strategy (teacher self assessment)
वैयक्तिक मूल्यांकन विधि
अध्यापक स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया के अन्तर्गत अध्यापक द्वारा अपने निष्पादन पर आधारत व्यक्तिगत समीक्षा। इससे अध्यापक के प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष व्यवहार से संबंधित अध्यापन स्टाफ की विकास आवश्यकता को पहचाना जा सकता है। इन आवश्यकताओं पर अध्यापक, पर्यवेक्षक तथा प्रशासनिक अधिकारी मिलकर विचार करते हैं।

Individual differences
वैयक्तिक भिन्नताएं
मनोविज्ञान की एक धारणा जिसके अनुसार मानव गुणों में सामान्यतः समानता होते हुए भी व्यक्तियों में मानसिक, शारीरिक, संवेदनात्मक आदि गुणों में विभेदता पायी जाती है। इनका प्रणालीबद्ध अनुसंधान एक शताब्दी से मानव वृद्धि के वैज्ञानिक अध्ययन के अन्तर्गत किया जा रहा है।

Individual goal structure
व्यक्तिपरक लक्ष्य संरचना
लेविन द्वारा अभिप्रेरण सिद्धांत में प्रयुक्त एक पद जिसके अनुसार व्यष्टिपरक परिस्थितियों में भाग लेने वाले व्यक्तियों की लक्ष्य प्राप्तियों में कोई सहसंबंध नहीं होता। एक व्यक्ति ने अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है इसका प्रभाव अन्य व्यक्तियों की लक्ष्य प्राप्ति पर नहीं पड़ता।

Individual inventory
व्यक्ति तालिका
व्यक्ति की रूचियों, मानसिक योग्यता, शाब्दिक तथा हस्तपरक कौशलों, विशेष क्षमताओं, सीमाओं, व्यक्तित्व प्रतिरूपों, स्वास्थ्य तथा शारीरिक स्थितियों, शैक्षणिक इतिहास तथा गृह और समुदाय की पृष्ठभूमि से संबंधित दत्त सामग्री प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एक प्रविधि। यह सूचना रिपोर्टों, रिकार्डों, परीक्षणों तथा मापों और व्यक्तिगत साक्षात्कारों द्वारा प्राप्त की जाती है।

Individual profile
व्यष्टि पार्श्विका, व्यष्टि प्रोफाइल
(1) कोई भी आलेखीय प्रविधि ; (सामान्यतः एक पंक्ति रेखाचित्र) जो भिन्न-भिन्न परीक्षणों अथवा मापों से ज्ञात किसी व्यक्ति अथवा समूह की सापेक्ष स्थिति को प्रदर्शित करता है। (2) वैज्ञानिक जांच के किसी पदार्थ की मापित विशेषताओं को प्रकट करने वाला एक आलेख, उदाहरण के लिए किसी परीक्षण एकांश की रूपरेखा।


logo