डिग्री स्तर की शिक्षा प्राप्त कर लेने पर शैक्षिक उपलब्धियों के मूल्याँकन के लिए विश्वविद्यालय या महाविद्यालय द्वारा दी जाने वाली परीक्षा।
delinquency
अपचार
समाज की मान्यताओं से भिन्न व्यवहार जैसे नियमों का पालन न करना, अनुशासन भंग करना तथा अन्य अनैतिक कार्य।
delinquent child
अपचारी बालक
समाज की मान्यताओं के विरुद्ध व्यवहार करने वाला बालक जो कानून को भंग करने, विद्यालय या अन्य संस्था में अनुशासन या नियमों का उल्लंघन करने का दोषी हो। उसके अनैतिक व्यवहार को इतना गंभीर नहीं माना जाता कि उसे अपराधी माना जाए। उसके अवैध व्यवहार पर किशोर न्यायालय विचार करते हैं।
demonstration
निदर्शन, निरूपण
अ- तथ्यों को प्रस्तुत करने या स्थापित करने की प्रक्रिया अथवा विधि।
आ- अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कुछ क्रिया करके दिखाने की पद्धति।
demonstration lesson
निदर्शन पाठ
ऐसा पाठ जिसके द्वारा अध्ययन सामग्री, पद्धतियों अथवा तकनीकों को प्रत्याशित या अनुभवी अध्यापकों के लिए प्रदर्शित किया जाए।
demonstration school
निदर्शन विद्यालय
वह संस्था जो अध्यापक प्रशिक्षण के कार्यक्रम में सीखने या प्रशिक्षण संबंधी क्रियाओं का अवसर प्रदान करे। इस संस्था का गठन इस दृष्टि से किया जाता है कि इसमें प्रशिक्षण अभ्यास की अपेक्षा विधियों, तकनीकों या विद्यालय कार्य में प्रयोगों का निदर्शन हो सके।
denominational school
साम्प्रदायिक विद्यालय
किसी धार्मिक सम्प्रदाय से संबद्ध स्कूल। संबद्धता की सीमाएं अलग-अलग हो सकती हैं; जैसे पूर्ण नियंत्रण से लेकर ऐतिहासिक संबद्धता तक।
department
विभाग
1. विद्यालय या महाविद्यालय का एक प्रशासनिक उपविभाग जहां एक विषय का अध्ययन और अध्यापन किया जाता हो जैसे अंग्रेजी विभाग, हिन्दी विभाग आदि।
2. राज्य सरकारों का वह विभाग जो राज्य में शिक्षा से संबंधित हो।
departmentalization
विभागीकरण
विद्यालय संगठन में अध्यापन की व्यवस्था जिसमें प्रत्येक अध्यापक को एक या दो विषय, जिसमें उसने विशेष योग्यता प्राप्त की हो, पढ़ाने के लिए दिए जाते हों।
departmental school
विभागयुक्त विद्यालय
अ- विद्यालय जिसमें पाठ्यक्रम को कई क्षेत्र में बांट दिया जाता है। विशेष विषय या कई संबंधित विषयों के प्रशिक्षण का उत्तरदायित्व एक अध्यापक को सौंप दिया जाता है और प्रत्येक विषय को एक अध्यापक की अपेक्षा कई अध्यापकों द्वारा पढ़ाया जाता है।
आ- शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालय।