डेड बैंक
समाचार-पत्र कार्यलय के कम्पोजन-कक्ष का वह स्थान जहां प्रयुक्त मुद्राक्षर रखे या फेंके जाते हैं।
dead line
डेड लाइन, समय सीमा, समयांत
वह निश्चित समय जिसके बाद किसी संस्करण के लिए समाचार या विज्ञापन न तो प्रेस में कम्पोजन के लिए भेजा जाना चाहिए, न ही प्रेस विभाग द्वारा स्वीकृत किया जाना चाहिए। यह शब्द उस अंतिम क्षण के लिए भी प्रयुक्त होता है जब किसी संस्करण का मुद्रण अनिवार्यतः आरम्भ हो जाना चाहिए।
वैसे यह रेखा हर विभाग के लिए अलग-अलग होती है, जैसे नगर समाचार के लिए अलग, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के लिए अलग, पृष्ठ तैयार करने के लिए अलग तथा मुद्रण आरम्भ करने के लिए अलग।
dead stone
डेड स्टेन
इसका प्रयोग डेड-बैंक के ही अर्थ में होता है, अन्तर केवल यह है कि इससे संकेत विशेष रूप से उस मेज से होता हैं जहां प्रयुक्त मुद्राक्षर रखे जाते हैं।
deck
शीर्ष, डेक
मुख्य समाचार के अन्य शीर्षक अंश।
delete
हटाएं, हटाना, विलोपन
इस शब्द का प्रयोग प्रूफ-शोधन के संबंध में होता है। इसका अर्थ है (1) हटाना या निकालना, (2) हटाओ या निकालो।
deskman
उप-संपादक
उप-सम्पादक के लिए एक पारिभाषिक शब्द।
desk chief
मुख्य उप-संपादक
समाचारों के सम्पादन की देखभाल करने वाला प्रधान अधिकारी।
desk editor
उप -संपादक
उप-सम्पादक के लिए एक दूसरा शब्द।
devil
डेविल
मुद्रक का सहायक।
dingbat
समाचार सजावट, अलंकृत शीर्ष
सामान्यतः किसी भी प्रकार का मुद्राक्षर-अलंकरण। इसका विशेष प्रयोग अलंकृत शीर्षक के लिए किया जाता है। चित्र-अलंकरण भी डिंगबैट कहलाता है।