logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Angular feed
कोणीय प्रभरण
शुण्डाकार खरादन मे प्रयोग किये जाने वाला प्रभरण जो घूर्णी अक्ष के किसी कोण पर किया जाता है।

Angular frequency
कोणीय आवृत्तिं
वर्तुल गति की इकाई समय में बारम्बारता। इसको 2 से गुणा करने पर कोणीय वेग (रेडियन प्रति सेकिंड) प्राप्त होता है।

Annealing
अनीलन / तापनुशीलन
1. एक तापोपचार प्रक्रिया जिसमें धातु उत्पाद को एक नियत ताप तक गर्म करके नियंत्रित शीतन किया जाता है।
2. ऊष्मा उपचार की एक विधि जिसमें धातु अथवा काँच की भंगुरता कम करने के लिये उसको भट्टी में अपेक्षित ताप तक गर्म करके शईतन के लिये छोड़ दिया जाता है।

Annular gear
वलयाकार गरारी
वलय के आकार का दाँतेदार पहिया जिसकी आन्तरिक परिधि पर दाँते बने होते हैं।

Annular seating
वलयाकार शीट
पंप में प्रयुक्त वाल्व के लिये वाल्याकार सीट।

Annular valve
वलयाकार वाल्व
एक प्रकार का वाल्व, जिसमें संकेन्द्रिक छिद्र पर वर्तुल चक्रिका सीट होती है।

Annular wheel
वलयाकार गरारी
एक प्रकार का दाँत - पहिया, जिसमें दाँत आंतरिक व्यास पर लगे होते है। इसे आंतरिक पहिया भी कहते हैं। यह हमेशा उसी दिशा में घूमता है जिसमें इसकी पिनियन घूमती है।

Anti friction ways
घर्षरोधी पथ
गुलिका या बेलन पथ जिनमें घर्षण न्यूनतम होता है।

Anti resonant
प्रति अनुनादी
वह युक्ति जिसकी यांत्रिक प्रतिबाधा बहुत अधिक होती है जिसके कारण अनुनाद की संभावना न्यूनतम रह जाती है।

Anti - freeze
प्रतिहिमन
किसी भी द्रव का हिमांक कम करने के लिये उसमें मिलाया जाने वाला पदार्थ जैसे अल्कोहल, गिलसरीन आदि।


logo