वस्तु-अभिज्ञान अक्षमता का एक प्रकार का विकार जिसमें व्यक्ति पहचान क्षमता के अप्रभावित रहने पर भी शब्दार्थ विषयक पहचान में कठिनाई होती है।
Associative faciliation
सहकारी सौकर्य
पहले से बने किसी साहचर्यमूलक संबंध का नए साहचर्य के निर्माण पर पड़ने वाला अनुकूल प्रभाव जिससे सीखना और भी आसान हो जाता है।
Associative meaning
साहचर्यात्मक अर्थ
भ्रामक सहसंबंध जिसमें कथनों को एक दूसरे से संबंधित प्रत्यक्षीकृत किया जाता है जो पूर्व प्रत्याशाओं अथवा ‘ऐसा होना चाहिए’ पर आधारित होता है।
Associative netowrk
साहचर्यात्मक जाल
स्मृति प्रतिरूप जिसमें विचार या गांठें साहचर्यात्मक संबंधों द्वारा जुड़ी होती हैं एवं जिस पर संज्ञानात्मक सक्रियकरण विस्तारित हो सकता है।
Assumed mean
अभिगृहीत माध्य
आंकड़ों की किसी शृंखला में प्राय: मध्यवर्ती प्रदत्त का कोई भी यादृच्छिक मान जिसकी सहायता से संक्षिप्त प्रविधि अपनाकर विचलनों का परिकलन किया जाता है।
Astasia abasia
उत्थान-गति अक्षमता
हिस्टीरिया का एक लक्षण जिसमें रोगी पैरों में कोई विकार या पेशी समन्वय में कोई दोष न होने पर भी न तो खड़ा हो पाता है और न ही चल फिर पाता है किन्तु बैठे-बैठे या लेटे-लेटे वह अपने पैरों को अच्छी तरह चला सकता है।
Astereognosis
स्पर्श अभिज्ञान-अक्षमता
प्रमस्तिष्क के केंद्रीय (मध्यवर्ती) पार्श्व खंड में क्षति पहुंचने के कारण होने वाली एक प्रकार की अभिज्ञान-अक्षमता जिसमें व्यक्ति की स्पर्शेन्द्रिय निष्क्रिय हो जाती है और वह छूकर किसी पदार्थ का अनुभव नहीं कर पाता।
Asthenopia
दृष्टिक्षीणता
तेज सिरदर्द, व्यापक शारीरिक दुर्बलता, थकान या सांवेगिक संघर्ष के कारण आंखों में खिंचाव और थकान मालूम होने की दशा।
Asymbolia
प्रतीक-अग्राहिता
1 गणित, रासायनिक या भौतिकी आदि के विशेष प्रतीकों को प्रयुक्त करने और उन्हें समझने की असमर्थता। 2. भाषा या किसी भी प्रकार के प्रतीकों को समझने की असमर्थता।
Asynchronous growth
असहकालिक वृद्धि
शरीर के विभिन्न अंगों की पूर्ण वृद्धि एकसाथ न होकर नियत समय पर अलग-अलग होना।