logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Humanistic science
मानवतावादी विज्ञान
भौतिक अथवा सामाजिक विज्ञान का ऐसा व्यवस्थित शिक्षण जिसमें मानवीय दृष्टिकोण को प्रमुखता दी जाती है। इसके लिए उनके ऐतिहासिक विकास एवं क्षेत्रीय प्रयोज्यता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Honour roll
सम्मान सूची
विद्यालय, महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित स्तर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची जो प्रायः संस्था भवनों में मिति पट्टों पर प्रदर्शित की जाती है।

Horn art aptitude inventory
हॉर्न कला अभिक्षमता तालिका (12 से 16 श्रेणी)
हॉर्न द्वारा प्रतिपादित एक परीक्षण जिसमें परीक्षार्थी को साधारण वस्तुओं और सरल डिज़ाइनों के मौलिक आरेख तैयार करने तथा प्रदत्त रेखा-विन्यास से चित्र बनाने पड़ते हैं। परीक्षार्थी के आरेखों का मूल्यांकन गुणवत्ता के आधार पर श्रेणीकृत एक ड्राइंग से तुलना करके किया जाता है।

Human engineering
मानव अभियांत्रिकी
मानव संसाधनों के परिचालन से संबंधित ज्ञान की नई शाखा जिसमें कार्यारूढ़ मनुष्य और मशीन से उसके संबंध का अध्ययन किया जाता है। इसमें इस पर भी विचार किया जाता है कि मानव की सूचना प्रक्रियाओं की सीमाओं के उपयुक्त काम और मशीन को किस प्रकार डिज़ाइन किया जाए।

Human nature
मानव स्वभाव, मानव प्रकृति
(1) दैहिक विशेषताओं के अतिरिक्त वे गुण जिनके कारण हम मानव कहलाते हैं। (2) समाजीकरण के परिणामस्वरूप समूह से सीखी जाने वाली सांस्कृतिक विशेषताएं।

Iconic memory
प्रतिभापरक स्मृति
(1) चाक्षुष उद्दीपक का लघुकालिक बिंब। (2) चाक्षुष निवेश का अल्पकालिक संग्रहण।

Iconic mode (pictorial representation)
चित्रात्मक विधि
ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित एक संप्रत्यय जिसमें किसी संकल्पना को पूर्णतः परिभाषित किए बिना उसके संक्षिप्त बिंब अथवा चित्रण का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए शिशु द्वारा खिलौने की जानकारी के लिए उसका चित्र ही यथेष्ट है।

Identical element theory
समरूप तत्व सिद्धांत
थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित एक सिद्धांत जिसमें किसी दूसरी स्थिति में सीखना प्रारंभिक सीखने की स्थिति के समान कारक अथवा समान तत्वों के अनुपात में सुगम तथा सरल हो जाता है। समान कारक अथवा तत्व विषयवस्तुओं, प्रक्रियाओं, तथ्यों, क्रियाकलापों, अभिवृत्तियों, प्रविधियों अथवा सिद्धांतों का रूप ले सकते हैं।

Illuminative evaluation
प्रबोधक मूल्यांकन
मूल्यांकन की एक शैली जिसमें मूल्यांकन की अभिव्यक्ति पूर्व निश्चित परीक्षणों से प्राप्त परिमाणात्मक आंकड़ों के स्थान पर तात्कालिक प्रेक्षण एवं अंतरोदृष्टि पर आधारित वर्णनात्मक सूचना के द्वारा की जाती है। इसमें अधिगम प्रक्रिया तथा व्यक्ति के विभिन्न पक्षों के बारे में समीक्षात्मक एवं विश्लेषणात्मक विवरण दिया जाता है।

immanent justice
अंतवर्ती न्याय
बालकों के नैतिक विकास के संदर्भ में पियाजे द्वारा प्रयुक्त एक पद। इसके अनुसार छोटे बच्चे यह मानते हैं कि गलत काम करने का एक स्वाभाविक परिणाम दंड है। इसलिए दंड प्राप्ति नितांत अनिवार्य है।


logo