फलन का दूसरा नाम। कभी-कभी इसे रूपांतरण भी कहा जाता है।
प्रतिचित्रण में फलन की भाँति दो पदों का संबंध दिखाया जाता है। इसके लिए आलेखीय या बीजगणितीय विधियों का प्रयोग किया जाता है जैसे:
f:x→y के प्रतिचित्रण को प्रकट करता है। इसमें f:x प्रतिचित्रण के नियम को बताता है।
तुल∘ दे∘ function
Marginal population
उपांत जनसंख्या
रोजगार या जीविका की तलाश में शहरों में या अधिक विकसित क्षेत्रों में जाने वाली जनसंख्या।
बहुत से क्षेत्रों में जनसंख्या की वृद्धि बड़ी तेजी से होती है किन्तु आर्थिक प्रगति अपेक्षाकृत कम होती है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोग या ऐसी जनसंख्या उपांत जनसंख्या कहलाती है। जब इन लोगों को नगरों में काम मिल जाता है तो ये वहाँ रहते हैं और जब काम नहीं मिलता तो अपने ग्रामीण क्षेत्र में वापस आ जाते हैं।
किसी भी देश की उपांत जनसंख्या बहुत निर्धन होती है और भुखमरी के स्तर या गरीबी की सीमारेखा से नीचे रहने वाली मानी जाती है।
Marital status
वैवाहिक स्थिति
व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति उसके विवाह के होने या न होने के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसे प्रायः चार भागों में बाँटा जाता है, यथा
(1) अविवाहित,
(2) विवाहित,
(3) विधवा या विधुर तथा
(4) तलाकशुदा।
ऐसी विवाहित स्त्रियाँ जिनके पति सामान्यतः उनके साथ रहते हैं वर्तमानतः विवाहित स्त्रियों (currently married women) की श्रेणी में आती हैं। प्रजनन विश्लेषण में संख्या अलग से गिनी जाती है।
Mark sensing
चिन्ह बोधन
जनगणना या आँकड़ा अनुसूचियों में पेंसिल से अंकित विशेष चिन्हो को मशीन द्वारा छिद्रित कार्डों पर अंतरित करने की संक्रिया को चिन्ह बोधन कहते हैं।
इस संक्रिया द्वारा पंचिंग और पड़ताल दोनों काम एक साथ किए जा सकते हैं।
Marriageable population
विवाह योग्य जनसंख्या
विवाह योग्य जनसंख्या में ऐसे सभी व्यक्ति सम्मिलित होते हैं जो कानूनी तौर पर विवाह के लिए करार कर सकते हैं।
भारत में विवाह की न्यूनतम आयु लड़के और लड़की के लिए क्रमशः 18 व 15 वर्ष थी। अब इसे बढ़कर 21 व 18 करने का प्रस्ताव है।
इसके विपरीत गैर विवाह योग्य जनसंख्या वह होती है जो इस प्रकार का करार नहीं कर सकती।
विधुर, विधवाएं या तलाकशुदा व्यक्ति दुबारा विवाह कर सकते हैं किन्तु उनके विवाह का अंतर स्पष्ट करने के लिए (पुनर्विवाह) की संज्ञा दी जाती है।
Marriage age = (age at marriage)
विवाह आयु
ऐसी विशिष्ट आयु का अन्तराल जिस पर विवाह करने के लिए अधिकांश लोग या जनसंख्या लालायित रहती है अथवा जिस आयु पर विवाह करने के लिए अधिकतर लोगों की भीड़ लगी रहती है।
यह आयु देश काल के अनुसार पुरूषों और स्त्रियों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकती है।
इस संकल्पना का एक चर के रूप में प्रजनन दर व जनसंख्या वृद्धि पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।
Marriage rate
विवाह दर
एक हजार जनसंख्या पर प्रतिवर्ष होने वाले विवाहों और वर्ष की मध्यावधि की कुल जनसंख्या का अनुपात सूत्र रूप में:—
विवाह दर (अशोधित)=(वर्ष के दौरान विवाहों की संख्या)/(मध्यवर्ष की कुल जनसंख्या)×1000
Match rate
सुमेल दर
दोहरी अभिलेख पद्धति में एक विधि से संगृहीत आँकड़ों का ऐसा अनुपात जो दूसरी विधि से इकट्ठे किए गए आँकड़ों से किसी पूर्वनिर्धारित निकाय के अनुसार मिलाए जा सकते हों।
Maternity and child welfare services
प्रसूति और शिशु कल्याण सेवाएं
प्रसवकालीन मृत्युदर और शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए माताओं और शिशुओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य व चिकित्सा संबंधी सूविधाएं।
इनमें प्रसवपूर्व और प्रसवोपरांत दोनों प्रकार की सेवाएं सम्मिलित होती हैं। जनांकिकी अध्ययन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य संबंधी इन सेवाओं को कल्याण कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है।
Mathematical economics
गणितीय अर्थशास्त्र
गणितीय चिन्हो एवं गणितीय विधियों के आधार पर आर्थिक समस्याओं का विश्लेषण गणितीय अर्थशास्त्र कहलाता है।
गणितीय विधियों के अन्तर्गत रेखागणित, बीजगणित, निर्देशांक ज्यामिति, गतिकी, कलन, अवकल-अंतर समीकरण, मैट्रिक्स, सदिश, सारणिक आदि का प्रयोग किया जाता है।
गणितीय अर्थशास्त्र अर्थमिति से इस अर्थ में भिन्न है कि गणितीय अर्थशास्त्र में प्राचल दिए होते हैं जबकि अर्थमिति में प्राचलों का आकलन किया जाता है।