logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

cut-in-letter
प्रथम दीर्घाक्षर किसी अनुच्छेद के आरम्भ में लगाया गया बड़े आकार का मोटा मुद्राक्षार जो अलंकृत भी हो सकता है और सामान्य भी।

cut line
चित्र परिचय किसी चित्र के नीचे लिखी गई परिचय-पंक्ति या पंक्तियां। कुछ समाचार पत्र इसका प्रयोग कैप्शन के रूप में करते हैं। देखिए 'caption'

cut off
विभेदक रूला एक या अधिक कालमों के नीचे की पड़ी रेखा, जो समाचार पत्र के एक भाग को दूसरे भाग से पृथक करने के लिए होता है।

cut out
कट आउट देखिए 'outline cut'

cylinder press
बेलन प्रेस, सिलिंडर प्रेस एक मुद्रण यंत्र ट्रेडल मशीन से बड़ा और रोटरी मशीन से छोटा होता है। इसका प्रयोग अधिकतः छोटे समाचार पत्रों के मुद्रण लिए किया जाता है। इस पर रोटरी मशीन की तरह रील पर लिपटे कागज का नहीं बल्कि कटे हुए एक-एक कागज का प्रयोग होता है।

daily
दैनिक वह समाचार-पत्र जो प्रतिदिन प्रकाशित होता है। यूनेस्को की परिभाषा के अनुसार तीन या चार दिन के अन्तराल से प्रकाशित होने वाले अर्द्ध साप्ताहिक समाचार पत्र इसी वर्ग में आते हैं।

dash
डैश, रेख एक छोटी आड़ी रेखा, जिसका उपयोग शीर्षक के एक अंश को दूसरे अंश से या शीर्षक को समाचार से, या एक समाचार को दूसरे समाचार से पृथक करने के लिए किया जाता है।

date line
दिनांक रेखा समाचार के प्रारम्भ स्थान तथा दिनांक का उल्लेख।

day side
दिन की पारी समाचार-पत्र कार्यालय के वे कार्यकर्त्ता जो दिन में कार्य करते हैं।

dead
डेड, रद्द समाचारपत्र की वह कम्पोजित सामग्री, जो छप चुकी हो या किसी कारणवश छपने वाली न हो। व्यापक रूप में इसमें समाचारों और विज्ञापनों की वे सभी पांडु-लिपियां सम्मिलित होती हैं जो मुद्रित हो चुकी हों या काट दी गई हों। किन्तु विशेष अर्थ में यह शब्द केवल मुद्रित या कम्पोजित सामग्री के लिए प्रयोग में आता है। इस अर्थ में विशेष बल पांडुलिपियों पर नहीं बल्कि धातु के मुद्राक्षरों पर होता है।


logo