शब्द के शैलीगत, विषयगत आदि प्रयोग का सूचक चिह्न। यथा- 'कर्म' (व्याकरण) जिस पर क्रिया का प्रभाव पड़े। यहाँ 'व्याकरण' लेबुल है जो इस बात का सूचक है कि 'कर्म' का दिया हुआ अर्थ 'व्याकरण' में होता है।
Language
भाषा
Learner'S Dictionary
अध्येता कोश / शिक्षार्थी कोश
देखिए- 'dictionary'।
Lemma
प्रविष्टि आधार
कोश-प्रविष्टि का आरंभिक भाग जिसमें मुख्य शब्द, उसका उच्चारण, व्याकरण आदि संबंधी सूचनाएँ रहती हैं। प्रविष्टि के इस भाग में अर्थ के अलावा शेष सारी सूचनाएँ आ जाती हैं।
Lexeme
शब्दिम
रूपिमों का ऐसा व्याकरणिक अनुक्रम जो किसी अन्य अनुक्रम का घटक नहीं है। सामान्य रूप से 'शब्द'।
Lexical
1. शब्दपरक
शब्द से संबंधित।
2. कोशगत
कोशीय इकाई या कोश से संबंधित।
Lexical Category
शब्द कोटि
वाक्य में प्रयोग के आधार पर बने शब्द-वर्ग।
Lexical Form
कोशीय रूप
वह भाषिक रूप जो कोशीय इकाई के रूप में ग्राह्य हो।
Lexical Item
कोशीय इकाई
कोश में सम्मिलित की गई भाषिक इकाई।
Lexical Rules
कोशीय नियम
शब्दों के परस्पर संबंध एवं व्यवहार से संबंधित नियम।