संपर्क मे दो गियर - दाँतों के मध्य बल की दिशा का उनके उभयनिष्ठ स्पर्शी की दिशा से विचलन।
Angle of relief
अवकाश - कोण
कर्तन औजार का निचला हिस्सा या फ्लेंको फलक और काटे जाने वाले पदार्थ की पृष्ठ के बीच का कोण।
Angle of thread
चूड़ी कोण
पेंच - चूड़ी के फ्लेंकों के मध्य का कोण जिसे अक्षीय समतल में मापा जाता है।
Angle of twist
मरोड़ - कोण
वह कोण, जिस पर बलापूर्ण शाफ्ट के एक परिच्छेद को उसी शाफ्ट के अन्य परिच्छेद के सापेक्ष मरोड़ता है।
Angle of upset
उलटाव कोण
वह कोण जिस पर सुवाह्य - प्ररूप संतुलन - क्रैन अपने भार के साथ उलट जाती है।
Angle valve
कोण - वाल्व
अधोवर्ती रोध वाल्व, इसका केस गोलाकार होता है। दण्ड पर अक्ष केस के एक सिरे के साथ रेखा में तथा दूसरे सिरे के साथ समकोण पर होता है। इसे तिर्यक वाल्व भी कहते हैं।
Angular acceleration
कोणीय त्वरण
घूर्णी वेग में वृद्धि की दर को कोणीय त्वरण कहते हैं। आमतौर पर इसे रेडियन प्रति सैकिंड से प्रदर्शित करते है।
Angular advance
कोणीय अग्रता
भाप इंजन में वाल्व यंत्रावली में वह कोण, जिसे उत्केन्द्रक शीव का केन्द्र उस रेखा के साथ बनाता है जिसे क्रैंक पिन के 90 अंश अग्रता पर स्थापित किया जाता है। इसका परिणाम अग्रता तथा बाहरी चढ़ाव पर निर्भर करता है।
Angular contact ball bearing
कोणीय संपर्क बाल बेयरिंग
एक विशेष प्रकार की घर्षण रोधी गुलिका बेयरिंग जिसमें भार का पारेषण ऊर्ध्वाधर दिशा में न होकर नत दिशा में होता है। इस प्रकार की बेयरिंग अक्षीय एवं त्रिज्य दोनों भार वहन कर सकते हैं।
Angular cutter
कोणीय भ्रमि कर्तक
एक प्रकार का मिलिंग करत्क, जिसमें कर्तक फलक कर्तक के अक्ष के साथ कोण बनाता है।