औपचारिक पाठ्यचर्या का ऐसा पक्ष जिसके मूल में सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक आदि संदर्भों में निहित शिक्षकों की मान्यताएं और मूल्य तथा विद्यार्थियों की प्रत्याशाएँ होती हैं। इसकी अभिव्यक्ति औपचारिक, अनौपचारिक क्रियाविधियों द्वारा तो होती ही है पर विशेषतया सूक्ष्म संकेतों, चेष्टाओं आदि के द्वारा की जाती है।
Hierarchical structure
सौपानिक संरचना
सांख्यिकी में कारक विश्लेषण में प्रयुक्त संकल्पना। जिसका आशय सहसंबंध आधात्री की पंक्तियों तथा स्तंभों के समानुपातिक होने पर उसकी विशेषता से है। इस प्रकार की दत्त सामग्री में सहसंबंध एक सामान्य कारक (जी) के कारण होता है।
Hilgard's paradigm
हिलगर्ड प्रतिमान
हिलगर्ड द्वारा प्रतिपादित प्रतिमान जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में प्रचलित क्रियाओं में अनुसंधान और विकास के संदर्भ में छह चरणों को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है। ये चरण इस प्रकार हैं :-
(1) शैक्षिक उपयुक्तता सहित सीखने पर अनुसंधान।
(2) स्कूल में पढ़ाए जाने वाले मानविकी तथा अन्य विषयों में किए जाने वाले अनुसंधान।
(3) स्कूल आयु के बच्चों को प्रयोग-विषयों तथा स्कूल विषय की सामग्री मानकर किया गया अधिगम अनुसंधान।
(4) कुछ चुने हुए अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ विशेष प्रयोगशाला में किए जाने वाले विद्यालयी अधिगम पर प्रत्यक्ष अनुसंधान।
(5) सामान्य कक्षाओं में अध्यापक विशेष के साथ पहले किए गए अनुसंधानों के परिणामों का प्रयोग।
(6) व्यापक प्रयोग के लिए सामग्री का संकलन तथा उसके समर्थन और अपनाए जाने के लिए कार्यक्रम का विकास।
High educated teaching manpower
उच्च शिक्षित अध्यापक जनशक्ति
विश्वविद्यालय की डिग्री प्राप्त व्यक्ति जो विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अनुसंधान संस्थाओं में अध्यापन कार्य करते हैं। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापनेतर कार्य करने वाले वे प्रशासक आदि भी सम्मिलित है जिन्हें अध्यापन का अनुभव है।
Higher mental process
उच्चतर मानसिक प्रक्रियाएं
चिंतन, समस्या समाधान अथवा तर्कना जैसे संज्ञानात्मक पक्षों से संबंधित प्रक्रियाएं। इनमें कल्पना करना, संप्रत्यय को परिभाषित करना, विभेदन करना, सामान्यीकरण करना, निष्कर्ष निकालना, विश्लेषण करना आदि सम्मिलित हैं।
Home making education
गृह-निर्वहन शिक्षा
विद्यालय स्तर पर दिए गए शिक्षण तथा संगठित अनुभवों का एक कार्यक्रम जो विद्यार्थियों को निजी तथा परिवार से संबंधित समस्याओं का समाधान करने तथा घर के उत्तरदायित्वों को वहन करने के योग्य बनाता है।
Home practice (home science)
परिवार अभ्यास
गृह विज्ञान की शिक्षा की अवधि में सैद्धांतिक रूप से सीखे हुए ज्ञान और कौशलों का घर की स्वाभाविक स्थिति में व्यावहारिक प्रयोग।
Home visitation
छात्र गृह-अभ्यागमन
विद्यालय और परिवार के बीच सहयोग बढ़ाने अथवा छात्र से संबंधित किसी समस्या पर चर्चा करने के उद्देश्य से विद्यालय के किसी अध्यापक का छात्र के घर जाना।
Homograph
समलेख शब्द
ऐसे दो शब्द जो वर्तनी में समान होते हुए भी उत्पत्ति, अर्थ तथा कभी कभी ध्वनि में भिन्न होते हैं।
Horizontal evaluation (student teacher)
समस्तरीय मूल्यांकन (छात्र-अध्यापक)
सेवापूर्व प्रशिक्षण में छात्र अध्यापकों के अध्यापन कौशल में सुधार करने के दृष्टिकोण से अध्यापक पर्यवेक्षण की एक प्राक्कल्पना जिसमें उद्देश्य तथा अभ्यास के बीच विश्लेषण करके उनमें संगति बिठाने का प्रयास किया जाता है। उसका आधार डीव का यह विचार है कि अध्यापक को सिद्धांत और अभ्यास की निकट संबद्धता का ज्ञान होना चाहिए और इस ज्ञान का उपयोग अपने कार्य के मूल्यांकन तथा सुधार में करना चाहिए।