ऐसा परीक्षण जिसमें संस्कृति या उन पर आधारित कारकों के प्रभाव न आने पाएं।
cumulative frequency
संचयी बारंबारता
प्राप्तांकों अथवा वर्ग अंतरालों की वे आवृत्तियां जिनमें उनकी और उनसे नीचे की सभी आवृत्तियाँ जुड़ी हुई हों।
cumulative method
संचित प्रणाली
विदेशी भाषा शिक्षण की एक तकनीक जिसमें आरम्भ में व्याकरण के विविध क्षेत्रों में सरल रूपों को श्रेणीकृत पठन सामग्री द्वारा सिखाया जाता है। समय-समय पर हर क्षेत्र में नयी पाठ्य सामग्री दी जाती है। व्याकरणिक सामग्री को अलग-अलग शीर्षकों में नहीं बांटा जाता।
cumulative record
संचयी वृत्त
छात्रों का वैयक्तिक अभिलेख जिसमें छात्रों की शैक्षिक, सामाजिक, व्यावसायिक और स्वास्थ्य आदि से संबंधित विस्तृत तथा अद्तयन सूचना दर्ज की जाती है।
curiosity
कुतूहल, जिज्ञासा
पूछने और जाँच करने की प्रवृत्ति; प्रायः यह प्रवृत्ति अन्वेषणात्मक और हस्तकौशल की क्रियाओं में अभिव्यक्त की जाती है; कुछ लोगों का विश्वास है कि यह प्रवृत्ति जन्मजात होती है।
curricular validity
पाठ्यचर्या वैधता
परीक्षण विषय और पाठ्यचर्या विषय के बीच सहमति तथा परीक्षण उद्देश्य और पाठ्यचर्या उद्देश्य के बीच सहमति द्वारा प्रर्दशित परीक्षण वैधता का प्रमाण।
curriculum
पाठ्यचर्या
अ- अध्ययन के विशेष क्षेत्र में प्रमाणपत्र या डिग्री प्राप्त करने के लिए विभिन्न विषयों या पाठ्यक्रमों का पद्धतिबद्ध समूहन।
आ- प्रशिक्षण की विशिष्ट सामग्री या अनुभवों की सर्व-समावेशक योजना जिसे पूरा करने पर स्नातक की उपाधि या प्रमाण पत्र या व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवेश पाया जा सकता है।
curriculum design
पाठ्यचर्या आयोजन, पाठ्यचर्या अभिकल्प
अध्यापन के कार्य को सुचारू रूप से चलाने तथा स्कूल के दैनिक और साप्ताहिक कार्यक्रम बनाने के लिए पाठ्यचर्या के विभिन्न भागों के समूहन की पद्धति।
curve of forgetting
विस्मरण वक्र
ग्राफ पर इस बात का रेखण कि सीखने के पश्चात् छात्र एक निश्चित अवधि की समाप्ति पर कितना याद रखता है।
curvilinear regression
वक्ररेखी समाश्रयन
वह प्रतिगमन जिसमें दो परिवर्तों के बीच का संबंध सीधी रेखा के बजाय किसी वक्र रेखा से प्रदर्शित हो।