logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

credit line
नामोल्लेख, सूत्रोल्लेख वह पंक्ति जिसमें समाचार के सूत्र का उल्लेख किया जाता है, जैसे रायटर, एoपीo। इसे तिथि पंक्ति के साथ-साथ ही दिया जाता हैं। पूरी पंक्ति इस प्रकार होती है : `बम्बई, 15 अगस्त, प्रेo ट्रo याo यूo न्यूo या दोनों` यदि समाचार समाचारदाता द्वारा प्राप्‍त होता है तब सूत्रोल्लेख या नामोल्लेख की पंक्ति अलग से दी जाती है--जैसे हमारे विशेष संवाददाता द्वारा।

creed
क्रीड, दूर मुद्रण टेलीप्रिंटर या दूर-मुद्रक के लिए दूसरा शब्द। यह तीव्र गति से कार्य करने वाला एक यंत्र होता है, जिसके माध्यम से समाचार आदि भेजे जाते हैं।

crop
काटना, काट-छांट करना किसी चित्र के कुछ भाग को काट कर वांछित आकार देना।

cross bar
अनुप्रस्थ छड़ यह मुद्रण-सम्बन्धी शब्द है। मुद्रण-यंत्र में लगी हुई वे छड़ें जिनसे मुद्रण के समय समाचार पत्र का कागज निर्धारित स्थान पर मुड़ता जाता है।

cross head
कालम उपशीर्षक लम्बे समाचारों के कालमों के बीच में दिया जाने वाला उपशीर्षक।

cross line
मध्यवर्ती पंक्ति देखिए 'cross head'

crusade
अभियान किसी समाचार पत्र द्वारा किसी सार्वजनिक हित के विषय को लेकर उसके पक्ष या विपक्ष में लगातार जोरदार प्रचार करना।

cub
नौसिखिया नौसिखिया समाचार दाता।

cut
कट संज्ञा के रूप में :--समाचार पत्र में छपने वाला कोई चित्र या रेखाचित्र। क्रिया के रूप में :-- किसी समाचार को काट कर छोटा करना। 'boil' भी देखिए।

cut flash
कट फ्लैश चित्र को इस प्रकार छापना कि वह पृष्ठ के छोरों तक पहुंच जाए।


logo