भीषण दुर्घटना या प्राकृतिक विपत्ति से प्रभावित व्यक्तियों को दी जाने वाली सहायता।
Discharge warning
सेवामुक्ति चेतावनी
कर्मचारी का कार्य या व्यवहार संतोजनक न होने पर प्रबंधक द्वारा उसे नौकरी से निकाल देने की चेतावनी।
Disciplinary lay-off
आनुशासनिक जबरी छुट्टी
नियमों का उल्लंघन करने पर कर्मचारी को दंड-स्वरूप नौकरी से अस्थायी तौर पर अलग कर देना।
Discussion leader
परिचर्चा संचालक
किसी भी समूह के विचारों और दृष्टिकोणों की उन्मुक्त चर्चा को प्रोत्साहित करने वाला व्यक्ति।
Dismissal compensation
पदच्युति क्षतिपूर्ति, बरखास्तगी मुआवजा
कर्मचारी को एक मुश्त अथवा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दी गई वह क्षतिपूर्ति जो उसे स्थायी तौर पर काम से हटाने के समय दी जाती है। उद्योगों में तकनीकी परिवर्तन अथवा सह-संयंत्रों को हटाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
Dismissal wage
पदच्युति मजदूरी, बरखास्तगी मजदूरी
वह मुआवजा जो कर्मचारी को नौकरी से हटाये जाने पर नियमित वेतन के अतिरिक्त दिया जाता है। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य यह होता है कि श्रमिक इस धन के द्वारा दूसरा काम मिलने तक अपनी गुजर-बसर कर सके।
Displacement
विस्थापन
व्यक्ति के किसी अभिप्रेरक के संतुष्ट न होने या उसके किसी प्रयत्न के विफल हो जाने से उत्पन्न आक्रामक और शत्रुतापूर्ण भावनाओं एवं उद्वेगों का उस कुंठा और दुश्चिंताजनक मूल स्थिति या व्यक्ति से हटकर अनजाने ही उससे एकदम असंबद्ध किसी अन्य स्थिति या व्यक्ति पर केन्द्रित हो जाने की एक मानसिक प्रक्रिया।
Domestic relation court
कुटुंब संबंध न्यायालय
तनावपूर्ण दाम्पत्य सम्बन्धों से पैदा होने वाली समस्याओं जैसे अभित्याग, सम्बन्ध विच्छेद, उपेक्षा एवं बाल-अपचार इत्यादि अन्य सम्बन्धित मामलों पर विचार करने वाला न्यायालय।
Dominance
प्रभाविता
दूसरे लोगों के कार्यों और विचारों पर नियंत्रण रखने की प्रवृत्ति।
Down period
कार्यबंदी अवधि
कारखानों अथवा कर्मशालाओं में काम न हो सकने की वह अवधि जब यंत्रों की सफाई या मरम्मत की जाती है या नये संयंत्र लगाये जाते हैं।