logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cheilostome
मुखोष्ठगुहिका
बाह्य क्यूटिकल से आस्तरित मुखगुहिका का दृढ़ीकृत अग्र भाग।

Chemoreceptor
रसोग्राही
रासायनिक उद्दीपनों का बोध कराने वाले संवेदी अंग। ये रासायनिक उद्दीपनों के प्रति अभिक्रियाशील होते हैं।

Chemotaxis
रसायन अनुचलन, रसो अनुचलन
किसी विसरणशील पदार्थ के कारण किसी जीव विशेष को आकर्षित अथवा प्रतिकर्षित करने की प्रक्रिया।

Chiasma
ष्यत्यासिका, किऐज्मा
गुणसूत्री विनिमय का एक बिंदु जो द्विसूत्र अवस्था में समजात गुणसूत्रों के पृथक होने पर दिखाई पड़ता है।

Chimaera
विचित्रोतकी, काईमेरा
ऐसा जीव जिसमें उत्परिवर्तन, कायिक विसंयोजन अथवा रोपण से उत्पन्न दो या अधिक लक्षण प्ररूपों वाले ऊतक पाए जाते हैं।

Chitin
काइटिन
सूत्रकृमि अंडों की कोशिका भित्ति में पाया जाने वाला नाइट्रोजन-युक्त पॉलिसैकेरोंइड, जो इसे भौतिक शक्ति और रसायनों के प्रति प्रतिरोध प्रदान करता है।

Chlamydospore
क्लैमिडोस्पोर, क्लैमिडोबीजाणु
मोटी भित्ति वाला सुप्त कवक बीजाणु जो कोशिका अथवा कवक तंतु के अंश से अलैगिकतः बनता है।

Chlorophyll
पर्णहरित, क्लोरोफिल
मुख्य प्रकाश संश्लेषी हरित वर्णक जिसमें एक पोरफाइरिन वलय के केंद्र में एक मैग्नीशियम परमाणु होता है और एक लंबी फाईटोल श्रुंखला होती है।

Chloropicrin
क्लोरोपिक्रिन
धूमन हेतु वाष्पशील हैलोजेन-कृत हाइड्रोकार्बन।

Chlorosis
हरिमाहीनता
पर्णहरित के नष्ट होने अथवा उसके निर्माण में मेदन के कारण सामान्य रूप से हरित ऊतकों का पीला पड़ जाना।


logo