logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Analog
अनुरूप / तुल्यरूप
उद्गम और संरचना में भिन्न परंतु कार्य में समान दो विभिन्न परिघटनायें।

Anchor
स्थिरक / टेक
संचक में क्रोड को यथास्थान रखने के लेय धातु निर्मित टेक।

Anemometer
वायुवेगमापी
एक प्रकार का उपयंत्र, जो प्रायः यांत्रिक या वैद्युत विधियों द्वारा गैस की प्रवाह दर या वात की दिशा तथा वेग को पंजीबद्ध करता तथा मापता है।

Aneroid barometer
एनेरायड बैरोमीटर
एक प्रकार का उपयंत्र, प्रायः सुवाहय, जो वायुमंडलीय दाबान्तर को रिकार्ड करता तथा तुंगता को निर्धारित करता है।

Angle bearing
कोण बेयरिंग
एक प्रकार की शैफ्ट बेयरिंग, जिसमें टोपी तथा आधार के मध्य जोड़ को किसी कोण पर स्थापित किया जाता है न कि भार - दिशा के अभिलंब पर।

Angle bending machine
कोण बंकन मशीन
मशीन, जो रोल की सहायता से छड़ों को विभिन्न प्रकार के वक्रों में मोड़ती है या दावित्रों में दंड़ों को कोणीय रूप में भींचती है।

Angle cutter
कोण भ्रतिकर्तक
टप, रीमर आदि पर नाली बनाने के लिये एक प्रकार का मिलिंग कर्तक।

Angle gearing
कोण गरारी निकाय
बेवेल गरारियों का अभिविन्यास, जिसमें चालक शैफ्ट दूसरे शैफ्ट को, जो उसके साथ समकोण के अलावा अन्य कोण पर स्थित होती है, चलाती है। इसके लिये दोनों के मध्य में एक तीसरी माइटर गरारी और लगानी पड़ती है।

Angle of flexure
आनम्यता कोण
वह कोण जिस पर ऐंठन द्वारा शऐफ्ट का कोणीय विक्षेपन होता है।

Angle of inclination
नति कोण
(1) वह कोण, जिससे पेंच की चूड़ी अपने अक्ष के साथ बनाती है।
(2) क्षैतिज समतल के साथ बना कोण।


logo