logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Whole depth
सम्पूर्ण गहराई (गियर)
दन्त के ऊपरी सिरे से दन्त के तल की दूरी गियर दन्त की सम्पूर्ण गहराई कहलाती है। यह योज्य व वियोज्य के जोड़ के बराबर होती है।

Wick lubricator
बत्ती स्नेहक
इस प्रकार का स्नेहक साइफन सिद्धान्त पर कार्य करता है। इसमें बत्ती तेल में डूबी रहती है और तेल बत्ती द्वारा शाफ्ट पर गिरता रहता है।

Wicket gates
उपद्वार
टरबाइन में धावक के चारों तरफ लगे निर्देशक फलकों को उपद्वार कहते हैं।

Wire gauge
तार - प्रमापी
तार के व्यास को मापने वाला यंत्र।

Wire rope
तार रस्से
इन रस्सों में इस्पात के तारों का प्रयोग किया जाता है। यह शक्ति संचरण के लिये उपयोग में लाये जाते हैं।

Work control
श्रम नियंत्रण
श्रमिकों के कार्य अवधि पर नियंत्रण रखना। यह कार्य अवधि पत्र और कार्य - पत्र द्वारा पूरा किया जाता है।

Work shop technology
कार्यशाला औद्योगिकी
इंजीनियरी की वह शाखा, जो हमें उत्पादन प्रक्रमों व प्रविधियों के मूल सिद्धान्तों से पूर्णरूप से तथा योजनात्मक ढंग से अवगत कराती है।

Work study
कार्य अध्ययन
किसी भी कार्य को सम्पादित करने के लिए सभी संबद्ध पहलुओं का अध्ययन।

Workable competition
कार्यकारी प्रतिस्पर्धा
ऐसी होड़ जिससमे उद्यमों को संतोषजनक बढ़ावा मिल सके।

Working depth (in gears)
कार्यकारी गहराई
यह दो पाशित गियरो के योज्यों के जोड़ के बराबर होती है।


logo