logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Volumetric efficiency of reciprocator
प्रत्यागामी यन्त्र की आयतनिक दक्षता
प्रत्यागामी यन्त्र के प्रत्येक चक्र में वास्तविक चूषित-आयतन एवं स्ट्रोक-आयतन का अनुपात।

Volute
सर्पिल
पम्प का वह हिस्सा, जो तरल की चाल को दाब में बदल देता है।

Volute chamber
केन्द्रज कक्ष
इस कक्ष के अन्दर नोदक को एक केन्द्रज कोश से आवृत कर दिया जाता है। कोश की चौड़ाई द्रव के निकास की ओर धीरे - धीरे बढ़ती चली जाती है। नोदक से निरूतरित होने वाला जल जैसे - जैसे केन्द्रज कोश से प्रवाहित होता है उसकी वेग ऊर्जा घटती है तथा दाब ऊर्जा बढ़ती है।

Vortex
भ्रमिल
(1) वायु कोटर के कारण भ्रमिल पैदा हो जाते हैं। इससे प्रवाह असांतत्य हो जाता ह तथा पम्प को क्षति भी पहुँचती है।
(2) तरल का वह घूर्णी क्षेत्र जिसमें तरल अवयव कोणीय वेग से गतिमान होते हैं।

Vortex chamber
भ्रमिल कक्ष
इस प्रकार के कक्ष में केन्द्रज कोश और नोदक के बीच में एक समान चौड़ाई का वृत्ताकार कक्ष होता है । इस कक्ष का अनुप्रस्थ परिच्छेद आयाताकार होता है और यह कोश का ही एक भाग रहता है।

Vortex flow
भ्रमिल - प्रवाह
तरल का ऐसा प्रवाह जिसमें भ्रमिल बने हों।


logo