किसी भी शिक्षा स्तर का वह पाठ्यक्रम जो अपने में पूर्ण माना जाए और किसी अन्य शिक्षा कार्यक्रम की तैयारी न समझा जाए।
term marks
उपसत्र प्राप्तांक
विद्यालयी उपसत्र की समाप्ति पर पाठ्य विषयों में छात्र को दिए जाने वाले अंक अथवा उसका स्तर निर्धारण जो उसकी शैक्षिक उपलब्धि का माप माना जाता है।
term test
उपसत्र-परीक्षण
विद्यालयी उपसत्र की समाप्ति पर पाठ्य विषयों में छात्र को दी गई परीक्षा। इसमें सामान्यतः पूरे उपसत्र की कार्य निष्पत्ति की जाँच की जाती है।
test
परीक्षण
सामान्य योग्यता अथवा बुद्धि विशेष, अर्जित, योग्यता, निष्पत्ति और रुचि आदि को मापने के लिये एक वैज्ञानिक विधि जिसमें व्यक्ति के समक्ष किसी पूर्व निर्मित सामग्री व परिस्थिति को रखा जाता हो और उसके प्रति उसकी प्रतिक्रिया के आधार पर उसे अंक दिये जाते हों।
test battery
परीक्षण माला
संबंधित परीक्षणों का समूह जो आनुक्रमिक रूप से एक ही व्यक्ति या व्यक्ति समूह को दिया जाता है। ऐसे परीक्षणों का उपयोग व्यक्ति की विभिन्न योग्यताओं तथा अभिक्षमताओं के माप के लिये किया जाता है।
test evaluation
परीक्षण मूल्यांकन
प्रायोगिक अथवा व्यक्तिनिष्ठ रूप से किसी परीक्षण के गुणों का प्रमाण्यता, विश्वसनीयता, मानकों की पर्याप्तता, तुल्य परीक्षाओं की उपलब्धि तथा परीक्षण की व्याख्या करने में सरलता की कसौटी पर मूल्यांकन।
testing programme
परीक्षण कार्यक्रम
एक विद्यालय अथवा एक से अधिक विद्यालयों में मूल्यांकन पद्धतियों को व्यवस्थित रूप से संगठित करने की योजना। इस योजना के अंतर्गत सामान्यतः वस्तुनिष्ठ परीक्षणों का चयन, निदेशन और निरूपण किया जाता है और अधिकाधिक छात्रों का परीक्षण किया जाता है।
test standardisation
परीक्षण मानकीकरण
अ- परीक्षण के मूल्यांकन और संचालन के लिये स्थिर सिद्धान्तों और प्रक्रियाओं को निश्चित करना। दे. standardised test
आ- परीक्षण के मानक निर्धारित करना।
tetrachoric correction
चतुष्कोष्ठिक सहसंबंध
दो ऐसे चरों के बीच सहसंबंध जिन्हें सतत् और सामान्य वितरित माना जाता है, परन्तु प्रत्येक को केवल दो वर्गों में ही अभिव्यक्त किया जाता है।
textbook
पाठ्यपुस्तक
विशेष विषय के अध्ययन से संबंधित पुस्तक जो व्यवस्थित क्रम में नियोजित हो तथा शिक्षण के एक विशिष्ट स्तर पर जिसका उपयोग होता हो। मुख्यतः एक निश्चित पाठ्यक्रम की अध्ययन सामग्री के रूप में पाठ्य-पुस्तक का उपयोग किया जाता हो।