logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

ticker
टिकर टेलीटाइप मशीन के लिए स्लैंग प्रयोग।

tie back
पूर्व-कथा वह अंश जो नए विवरण को पुराने (पूर्व प्रकाशित) विवरण से जोड़ता है।

tie in
पूर्व कथानक किसी विवरण का वह अंश जो दूसरे और अधिक महत्वपूर्ण समाचार-विवरण के साथ संबंध स्थापित करने के लिए जोड़ा जाता है।

tight
कसी पूरी कसी हुई कम्पोजित सामग्री। यह सामग्री एक पंक्ति, पृष्ठ या संस्करण के रूप में हो सकती है।

tight copy
घनी कापी वह पांडुलिपि जिसमें अक्षर और शब्द इतने पास-पास लिखे गए हों कि उनके बीच रिक्त स्थान नहीं के बराबर हो।

tight line
घनी पंक्ति कम्पोजित पंक्ति जिसमें मुद्राक्षरों के बीच अंतराल बहुत कम हो।

tight paper
विज्ञापन बहुल पत्र ऐसा समाचार पत्र जिसमें विज्ञापन इतने अधिक हों कि समाचारों को काटने की आवश्यकता अनुभव हो।

time copy
भावी कापी कम्पोजित या अकम्पोजित पांडुलिपि जिसके प्रकाशन का कोई समय निर्धारित न हो और जो भविष्य में किसी समय भी प्रयोग में लाए जाने के लिए सुरक्षित रखी गई हो। 'park' भी देखिए।

tint block
आभा रंग ब्लॉक बहुत ही हल्के रंग में छपने वाला ब्लॉक। यह अधिकतः हल्के रंग की पृष्ठभूमि छापने के काम आता है।

tip
संकेत, अग्रिम संकेत कोई संक्षिप्त सूचना जिसके फलस्वरूप पूरा समाचार प्राप्त या तैयार किया जा सके।


logo